
कापू न्यूज़ । पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है. जिसका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा,संगठनात्मक कार्य शैली, और जन सेवा के प्रति अधिक दक्ष बनाना है.
भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने मंडल स्तर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग कराने का निर्णय लिया है। जिसमें कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि भी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
इसी अवसर मे दिनांक 2203 से 23.03 तक कापू मण्डल मे दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है. भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 22एवं 23 मार्च को होगा। जिसके लिए आवश्यक तैयारी पूरी हो गई है। यह प्रशिक्षण आवासीय है
प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में विषय विशेषज्ञों से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रशिक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बना हुआ है।
