
धरमजयगढ़ न्यूज़ —- स्काउट एंड गाइड विश्व का सबसे बड़ा वर्दीधारी संगठन है. यह बचपन से ही व्यक्तित्व के विकास की नींव रखता है. एक बेहतर नागरिक बनाने के लिए समाज के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्यों की प्रेरणा स्काउट एंड गाइड में दी जाती है. 3 वर्ष से 25 वर्ष की उम्र के बच्चे स्काउट एंड गाइड का हिस्सा होते हैं.

इसके लिये उम्र की सीमा और उसके कैडर तय किये गये हैं. जिले में नए गठित संघ में भारतीय जनता पार्टी मंडल धरमजयगढ़ के महामंत्री और पूर्व भारतीय सैनिक भोगेश्वर बेहरा को दायित्व दिया गया है. उनके नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष की लहर है.

बरसों से बंद पड़ी धरमजयगढ़ क्षेत्र में अब पुनः स्काउट गाइड के विद्यार्थी अपनी सेवा देते दिखेंगे.
