By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: बागेश्वर सरकार की धर्मान्तरण करने वालों को सीधी चेतावनी, कहा- ठठरी मारी जाएगी, छत्तीसगढ़ का भांचा आया है…
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > बागेश्वर सरकार की धर्मान्तरण करने वालों को सीधी चेतावनी, कहा- ठठरी मारी जाएगी, छत्तीसगढ़ का भांचा आया है…
Latest News

बागेश्वर सरकार की धर्मान्तरण करने वालों को सीधी चेतावनी, कहा- ठठरी मारी जाएगी, छत्तीसगढ़ का भांचा आया है…

Vivek Pandey
Last updated: 29 March 2026 12:06
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE

बाबा ने साफ कर दिया है कि वे यहाँ केवल कथा सुनाने नहीं, बल्कि सनातन की अलख जगाने और धर्मांतरण रोकने के संकल्प के साथ आए हैं

178159

कटघोरा। ऊर्जाधानी कोरबा आज पूरी तरह से राममय हो गई है. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी पाँच दिवसीय हनुमंत कथा के लिए कोरबा पहुँच चुके हैं.कथा के पहले ही दिन कथा स्थल ढपढप में श्रद्धा का ऐसा सैलाब उमड़ा कि प्रशासन के लिए व्यवस्था संभालना चुनौती बन गया. मंच संभालते ही बाबा ने जहाँ कोरबा की ऊर्जा शक्ति को नमन किया, वहीं धर्मांतरण करने वालों को सीधे शब्दों में चेतावनी दे डाली.

​”हालेलुया वालों की मारी जाएगी ठाठरी”

​धर्मांतरण के मुद्दे पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अब तक का सबसे तीखा प्रहार किया है. आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय मिशनरियों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने दो टूक कहा— “यहाँ आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठाठरी मारी जाएगी. अब यह खेल नहीं चलेगा.” उन्होंने संकल्प दोहराते हुए कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी ‘घर वापसी’ कराई जाएगी.

178163

​कोरबा के कोयले का लोहा माना

​शहर की महत्ता पर चर्चा करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कोरबा पूरे देश को रोशन करता है. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा— “अगर कोरबा का कोयला बंद हो जाए, तो हमारे मध्य प्रदेश में भी अंधेरा छा जाएगा, वहाँ लाइट नहीं जलेगी.” उन्होंने कोरबा वासियों के प्रेम को अद्भुत बताया.

​”मैं छत्तीसगढ़ का भांचा हूँ”

​भावुक संबोधन में शास्त्री जी ने खुद को छत्तीसगढ़ का ‘भांचा’ (भांजा) बताया. उन्होंने कहा— “यह माता कौशल्या की पावन धरती है और मैं यहाँ का भांचा हूँ. यहाँ मेरा पूरा अधिकार है.” उन्होंने जनता को ‘पागल’ कहते हुए उनके अटूट विश्वास की सराहना की.

​1 अप्रैल तक चलेगा भक्ति का महाकुंभ

​बता दें कि यह हनुमंत कथा 1 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें विशेष ‘दिव्य दरबार’ भी सजेगा. बाबा ने साफ कर दिया है कि वे यहाँ केवल कथा सुनाने नहीं, बल्कि सनातन की अलख जगाने और धर्मांतरण रोकने के संकल्प के साथ आए हैं.

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article कथा से पूर्व बागेश्वर धाम बाबा का हुआ रायगढ़ जिंदल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत जिले के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन रहे मौजूद! सड़क मार्ग से काफिला निकला कोरबा के लिए जगह-जगह किए गए भव्य स्वागत! सुरक्षा की रही चाक चौगंध व्यवस्था!
Next Article धरमजयगढ़ में कोई कुछ भी कर ले, स्थानीय प्रशासन फ्लाईएश वाहनों पर नहीं करेंगे कार्यवाही?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ में कोई कुछ भी कर ले, स्थानीय प्रशासन फ्लाईएश वाहनों पर नहीं करेंगे कार्यवाही?
Latest News 29 March 2026
कथा से पूर्व बागेश्वर धाम बाबा का हुआ रायगढ़ जिंदल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत जिले के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन रहे मौजूद! सड़क मार्ग से काफिला निकला कोरबा के लिए जगह-जगह किए गए भव्य स्वागत! सुरक्षा की रही चाक चौगंध व्यवस्था!
Latest News 28 March 2026
धरमजयगढ़ युवाओ ने पकड़ा गाय से भरी पिकअप वाहन,जांच जारी पढ़े पूरी खबर!
Latest News 27 March 2026
रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आज होगा आयोजन सनातनी होंगे शामिल!
Latest News 27 March 2026
धरमजयगढ़ वनमंडल द्वारा धनबादा पावर को मिली खुल्ली छुट मामला वनमंडल के बाकारुमा से जुडा पड़े पूरी खबर!
Latest News 26 March 2026
धरमजयगढ़ वन मंडल के कार्य प्रणाली को लेकर के संशय अवैध कार्यों में नहीं की जाती कार्यवाही दिया जाता है पूरा संरक्षण!
Latest News 25 March 2026
फ्लाई ऐश ओवरलोड वाहनों पर आखिर कब होगी कार्यवाही परिवहन विभाग आखिर क्यों है मौन?धरमजयगढ़ एसडीएम और थाना प्रभारी को जल्द सौपा जाएगा ज्ञापन होगी बड़ी आंदोलन की तैयारी!
Latest News 25 March 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?