
धरमजयगढ़ न्यूज़ –हनुमान जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में भक्तिमय माहौल है। सुबह से ही मंदिरों में पूजन-अभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन कर रहे हैं.
और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शहर के सभी हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा, महाआरती, सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया है। शाम के समय मंदिरों में विशेष आरती, आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल और भी भव्य हो जाएगा।
जय स्तम्भ चौक स्थित हनुमान मंदिर मे ध्वज रैली,सवामणी का लगा भोग!
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नीचेपारा स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण पर सुबह से ही श्रद्धालुओं को ताता लगा रहा वही दोपहर मे ध्वजा रैली के साथ पूजा आरती के पश्चात सवामनी का भोग लगाया गया.
वही थाना परिषर मंदिर प्रांगड़ मे सामूहिक हनुमान चालीसा, सुन्दर काण्ड का आयोजन किया गया है. बड़ी संख्या में जिसमें श्रद्धालु शामिल होंगे.कोर्ट परिषर मंदिर परिषर मै भी सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं!
