By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ में विकास की नई राह: सलका-दहीडांड सड़क निर्माण का सांसद राधेश्याम राठिया ने किया भूमिपूजन! क्षेत्रीय दौरे पर अनेकों कार्यक्रमों में हुए शामिल!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ में विकास की नई राह: सलका-दहीडांड सड़क निर्माण का सांसद राधेश्याम राठिया ने किया भूमिपूजन! क्षेत्रीय दौरे पर अनेकों कार्यक्रमों में हुए शामिल!
Latest News

धरमजयगढ़ में विकास की नई राह: सलका-दहीडांड सड़क निर्माण का सांसद राधेश्याम राठिया ने किया भूमिपूजन! क्षेत्रीय दौरे पर अनेकों कार्यक्रमों में हुए शामिल!

Vivek Pandey
Last updated: 7 April 2026 19:32
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
187112


धरमजयगढ़ — विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम सलका में आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सलका से दहीडांड तक 7.05 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर ऊर्जावान सांसद राधेश्याम राठिया सहित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

187123


अपने उद्बोधन में सांसद राधेश्याम राठिया ने बताया कि यह सड़क केवल एक आवागमन का साधन नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और खुशहाली की नई शुरुआत मानी जा रही है। विशेष रूप से यह इलाका पहाड़ी कोरवा जैसे पिछड़े जनजातीय समुदाय का निवास क्षेत्र है, जहाँ वर्षों से सड़क की मांग की जा रही थी।
अब तक ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

187117

बीमार मरीजों को अस्पताल तक पहुँचाने के लिए खाट के सहारे लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे कई बार हालात बेहद दर्दनाक हो जाते थे।
ऐसे में इस सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ क्षेत्रवासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सड़क बनने के बाद न केवल सलका और दहीडांड के बीच दूरी कम होगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

187115


ग्रामीणों में इस योजना को लेकर भारी उत्साह देखा गया और सभी ने इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
सांसद राधेश्याम राठिया अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के तहत भूमि पूजन कार्यक्रम, सांस्कृतिक मंच लोकार्पण एवं जनसंपर्क कार्यक्रम जमरगी डी के पश्चात अन्य कोई कार्यक्रम में शामिल हुए!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article सेवा और संवेदना का उत्सव: जन्मदिवस पर पत्रकार असलम खान ने मरीजों संग बांटी खुशियां, पेश की मिसाल!
Next Article वन भूमि पट्टे में धान बिक्री पर उठे सवाल, रायगढ़ कलेक्टर को लिखित शिकायत दर्ज कर जांच की मांग हुई तेज!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

770543 scaled
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!
Latest News 14 October 2026
धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Latest News 13 October 2026
बैंड बाजा और आतिशबाजियों के साथ अग्रसेन जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, अग्र समाज ने उत्साह के साथ मनाई जयंती!
Latest News 12 October 2026
युवा नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर हादसा, साइड देने के दौरान हुई घटना विद्युत पोल में टकराने से बार -बार बची वाहन 33 केवी लाइन को लेकर उठे गंभीर सवाल!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ में शारदीय नवरात्र की धूम, जयस्तंभ चौक बस स्टैंड में विराजमान हुईं मां दुर्गा! अम्बेटिकरा मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु मनोकामना ज्योत कलश के कर रहे दर्शन!
Latest News 11 October 2026
सांसद के पहल से सरिया नदी में दो बड़े पुल निर्माण को मिली स्वीकृति
Latest News 11 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?