By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ में फ्लाइएश वाहनों का बढ़ता संकट: नियमों की अनदेखी से पर्यावरण व जनस्वास्थ्य पर खतरा
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ में फ्लाइएश वाहनों का बढ़ता संकट: नियमों की अनदेखी से पर्यावरण व जनस्वास्थ्य पर खतरा
Latest News

धरमजयगढ़ में फ्लाइएश वाहनों का बढ़ता संकट: नियमों की अनदेखी से पर्यावरण व जनस्वास्थ्य पर खतरा

Vivek Pandey
Last updated: 10 April 2026 19:51
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
189493


धरमजयगढ़। क्षेत्र में फ्लाइएश परिवहन करने वाले भारी वाहनों का संचालन अब गंभीर जनसमस्या का रूप लेता जा रहा है। दिन-रात सड़कों पर दौड़ रहे ये वाहन न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि पर्यावरण और आमजन के स्वास्थ्य पर भी सीधा दुष्प्रभाव डाल रहे हैं।

189491


स्थानीय नागरिकों के अनुसार, इन वाहनों से उड़ने वाली राख और धूल ने जीवन को दूभर बना दिया है।
सबसे गंभीर पहलू यह है कि बड़ी संख्या में फ्लाइएश का परिवहन खुले वाहनों में किया जा रहा है, जो कि पर्यावरण अधिनियम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। नियमों के तहत फ्लाइएश परिवहन के दौरान वाहनों को पूरी तरह ढंकना, निर्धारित मार्गों का पालन करना और प्रदूषण नियंत्रण के उपाय अपनाना अनिवार्य है।
इसके अलावा, मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत भी ओवरलोडिंग और असुरक्षित ढुलाई दंडनीय अपराध है, जिसके लिए जुर्माना और वाहन जब्ती तक का प्रावधान है। बावजूद इसके, क्षेत्र में नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है।
स्थानीय प्रशासन, परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि ये सब दिखने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही हैँ , जिससे आमजन में नाराजगी और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
क्षेत्रवासियों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से
बिना ढंके फ्लाइएश परिवहन पर तत्काल प्रतिबंध
नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों व कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई.
प्रदूषण नियंत्रण मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कवाने की बाते कही हैँ.
जानकारों का मानना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर प्रभावी
नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह आने वाले समय में बड़े पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकता है।
इसी को लेकर स्थानीय जागरूक नागरिकों और समाजसेवियों की टीम अब कलेक्टर कार्यालय तथा राज्य शासन के संबंधित विभागों में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रही है, ताकि इस गंभीर मुद्दे पर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article वन भूमि पट्टे में धान बिक्री पर उठे सवाल, रायगढ़ कलेक्टर को लिखित शिकायत दर्ज कर जांच की मांग हुई तेज!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

वन भूमि पट्टे में धान बिक्री पर उठे सवाल, रायगढ़ कलेक्टर को लिखित शिकायत दर्ज कर जांच की मांग हुई तेज!
Latest News 8 April 2026
धरमजयगढ़ में विकास की नई राह: सलका-दहीडांड सड़क निर्माण का सांसद राधेश्याम राठिया ने किया भूमिपूजन! क्षेत्रीय दौरे पर अनेकों कार्यक्रमों में हुए शामिल!
Latest News 7 April 2026
सेवा और संवेदना का उत्सव: जन्मदिवस पर पत्रकार असलम खान ने मरीजों संग बांटी खुशियां, पेश की मिसाल!
Latest News 7 April 2026
धरमजयगढ़ में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: लापरवाही पर पटवारी नीरज कोरा निलंबित!
Latest News 7 April 2026
भारतीय जनता पार्टी मंडल धरमजयगढ़ ने स्थापना दिवस के अवसर पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन!
Latest News 6 April 2026
सब्सिडी का खेल, मलका पॉवर फेल, धरमजयगढ़ वासियों को नहीं मिल रहा जल विद्युत का लाभ!
Latest News 4 April 2026
पावर कंपनिया इतनी पावरफुल की कार्यवाही करने में धर्मजयगढ़ के अधिकारियों के हाथ पैर थरथरा रहे! मिली भगत और संरक्षण में चल रहा पूरा खेल!
Latest News 3 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?