By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: समर्थन मूल्य पर सरसों, चना, मसूर के खरीदी की हुई शुरुआत. जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव सहित जनप्रतिनिधि किसान हुए शामिल!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > समर्थन मूल्य पर सरसों, चना, मसूर के खरीदी की हुई शुरुआत. जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव सहित जनप्रतिनिधि किसान हुए शामिल!
Latest News

समर्थन मूल्य पर सरसों, चना, मसूर के खरीदी की हुई शुरुआत. जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव सहित जनप्रतिनिधि किसान हुए शामिल!

Vivek Pandey
Last updated: 13 April 2026 19:43
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
192550


धरमजयगढ़। केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के तहत प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में सरसों, चना एवं मसूर की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो गई है। सेवा सहकारी समिति धरमजयगढ़ एवं छाल में किसानों से उपज खरीदी का शुभारंभ किया गया, जिससे किसानों में उत्साह देखा जा रहा है।

खरीदी की शुरुआत गोकुल नारायण यादव जिला भाजपा के उपाध्यक्ष एवं श्री जनक राम राठिया,सभापति कृषि स्थाई समिति द्वारा तराजू का विधिवत पूजा अर्चना कर किसानों के उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ किया गया. धरमजयगढ़ समिति में 10 किसानों द्वारा 8.50 क्विंटल तथा छाल समिति में 5 किसानों द्वारा 3.50 क्विंटल सरसों का विक्रय किया गया।

192545

इस अवसर सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष जनप्रतिनिधि मंडल भाजपा के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार पांडे समिति प्रबंधक अपेक्स बैंक सुपरवाइजर समिति के कर्मचारी कृषि विभाग के अनुविभागीय अधिकारी प्रभास शंकर सिंह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री कुवर किशोर पैकरा, कृषि विकास अधिकारी श्री राम कुमार पटेल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रहलाद पटेल, विवेक चंद्र,धर्मेंद्र कुमार वर्मा गौरव महेश ,एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर खरीदी कार्य प्रारंभ किया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसानों को 20 अप्रैल 2026 तक पंजीयन कराने का अवसर दिया गया है। पंजीयन के बाद किसान अपनी फसल का विक्रय निर्धारित तिथियों तक कर सकेंगे। चना एवं मसूर की बिक्री 30 मई 2026 तक तथा सरसों की बिक्री 15 मई 2026 तक की जा सकेगी।समर्थन मूल्य के तहत चना का मूल्य 5875 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर का 7000 रुपये प्रति क्विंटल एवं सरसों का 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। साथ ही प्रति एकड़ खरीदी की अधिकतम सीमा भी तय की गई है, जिसमें चना 6 क्विंटल, मसूर 2 क्विंटल एवं सरसों 5 क्विंटल शामिल है।


Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम लाइट गोल होने से सेवा प्रभावित, उपभोक्ताओं में नाराजगी!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम लाइट गोल होने से सेवा प्रभावित, उपभोक्ताओं में नाराजगी!
Latest News 11 April 2026
धरमजयगढ़ में फ्लाइएश वाहनों का बढ़ता संकट: नियमों की अनदेखी से पर्यावरण व जनस्वास्थ्य पर खतरा
Latest News 10 April 2026
वन भूमि पट्टे में धान बिक्री पर उठे सवाल, रायगढ़ कलेक्टर को लिखित शिकायत दर्ज कर जांच की मांग हुई तेज!
Latest News 8 April 2026
धरमजयगढ़ में विकास की नई राह: सलका-दहीडांड सड़क निर्माण का सांसद राधेश्याम राठिया ने किया भूमिपूजन! क्षेत्रीय दौरे पर अनेकों कार्यक्रमों में हुए शामिल!
Latest News 7 April 2026
सेवा और संवेदना का उत्सव: जन्मदिवस पर पत्रकार असलम खान ने मरीजों संग बांटी खुशियां, पेश की मिसाल!
Latest News 7 April 2026
धरमजयगढ़ में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: लापरवाही पर पटवारी नीरज कोरा निलंबित!
Latest News 7 April 2026
भारतीय जनता पार्टी मंडल धरमजयगढ़ ने स्थापना दिवस के अवसर पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन!
Latest News 6 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?