
धरमजयगढ़। क्षेत्र के ग्राम शाहपुर के प्रतिभाशाली छात्र दिशांत पटेल ने 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 95% अंक हासिल कर अपने गांव, शहर और पूरे रायगढ़ जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
दिशांत पटेल संस्कार पब्लिक स्कूल, रायगढ़ के छात्र हैं। वे ग्राम पंचायत शाहपुर के उप सरपंच श्री गजानंद पटेल एवं श्रीमती लक्ष्मीन पटेल के सुपुत्र हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

अपनी इस उपलब्धि का श्रेय दिशांत ने अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार और शिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन ही उनकी सफलता का मुख्य आधार रहा है।
भविष्य की योजनाओं के बारे में दिशांत ने बताया कि वे सिविल सर्विस के क्षेत्र में जाना चाहते हैं और देश के लिए कुछ बड़ा करने का लक्ष्य रखते हैं।
दिशांत की इस सफलता पर परिजनों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
