
धरमजयगढ़ न्यूज़ —रायगढ़ जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोकुल नारायण एवं नव नियुक्त मंडल प्रभारी बाकारुमा ने जिम्मेदारी मिलते ही सक्रियता दिखाते हुए अपने प्रभार क्षेत्र के मंडल का प्रवास शुरू कर दिया है। प्रवास के दौरान उन्होंने जनपद अध्यक्ष, जिला मंत्री, जिला पंचायत सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला मोर्चा पदाधिकारी, युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी सहित कई बूथ अध्यक्षों से मुलाकात की।
इस दौरान मंडल प्रभारी गोकुल यादव ने विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत बूथ स्तर से आती है,

इसलिए हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।
कार्यकर्ताओं ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.और संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रवास के दौरान क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई।कार्यक्रम के दौरान “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र को साकार करने पर बल दिया गया। पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को सम्मानित और सुना हुआ महसूस नहीं करेगा, तब तक संगठन की वास्तविक मजबूती संभव नहीं है।

इस तरह के व्यक्तिगत संवाद कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं में उत्साह और समर्पण की भावना को नई ऊर्जा मिल रही है, जो आने वाले समय में संगठन की सफलता का मजबूत आधार बनेगी।

मंडल प्रभारी गोकुल यादव नें पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर काम करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने जल्द ही व्यापक स्तर पर बैठक और अभियान चलाने की बात भी कही।वही आज के बैठक मे जनपद पंचायत की अध्यक्ष लीनव राठिया, जिला भारतीय जनता पार्टी की मंत्री कमला राठिया, जिला पंचायत के सदस्य पुनेश्वर राठिया, मंडल बाकारुमा के अध्यक्ष दसरथ राठिया,टीमन बारीक, दुहन चौहान,कैलाश यादव,मनीष राठिया ,शोभा राम सहित अन्य बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे!

