By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: दिल्ली-एनसीआर अरविंद केजरीवाल आज गिरफ्तार हो सकते हैं
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > दिल्ली-एनसीआर अरविंद केजरीवाल आज गिरफ्तार हो सकते हैं
Latest News

दिल्ली-एनसीआर अरविंद केजरीवाल आज गिरफ्तार हो सकते हैं

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 07:52
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
InShot 20231102 090400508

। दिल्ली शराब घोटाले की जांच की आंच अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है. इस मामले में 16 अप्रैल को सीबीआई द्वारा लगभग 9 घंटे तक पूछताछ करने के छह महीने बाद केजरीवाल आज गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के सामने पेश होने वाले हैं. ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए सुबह 11 बजे बुलाया है. इसके चलते सीएम दफ्तर से लेकर ईडी के कार्यालय तक सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है.

दरअसल, जब से केजरीवाल को ईडी ने पेश होने के लिए समन भेजा गया है, तब से ही दिल्ली का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. आम आदमी पार्टी कह रही है कि बीजेपी INDIA गठबंधन से डर गई है, इसीलिए एक-एक करके INDIA के नेताओं को चुनावी हथियार ईडी के जरिए डराने की कोशिश हो रही है, जबकि बीजेपी लगातार कह रही है कि पूछताछ कानून के तहत ही हो रही है और घोटाले के मास्टरमाइंड केजरीवाल ही हैं.

स्थिति के मद्देनजर दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है. पुलिस जगह-जगह बैरिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग भी करेगी. वहीं नई दिल्ली इलाके में अगर कोई प्रदर्शन करता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाए. इसके अलावा ED हेडक्वॉर्टर के आस-पास भी पुलिस का भारी बंदोबस्त रहेगा.

इस बीच कई नेताओं का मानना है कि अगर केजरीवाल गिरफ्तार होते हैं, तो पार्टी ने अभी यह नहीं सोचा है कि उनकी जगह नेतृत्व कौन करेगा। पार्टी के एक नेता ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि उनकी गिरफ्तारी की स्थिति में पार्टी के वरिष्ठ नेता नेतृत्व की भूमिका पर फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि चूंकि मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन और संजय सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता पहले से ही सलाखों के पीछे हैं, कैबिनेट को जेल के अंदर से चलाया जा सकता है, क्योंकि इस बात पर कोई चर्चा नहीं है कि पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा। पार्टी नेता ने यह भी दावा किया कि भाजपा को आप की बढ़ती लोकप्रियता पसंद नहीं है, क्योंकि यह उनके लिए सीधा खतरा है। यह टिप्पणी ईडी द्वारा केजरीवाल को उत्पाद नीति मामले में पूछताछ के लिए बुलाए जाने के कुछ दिनों बाद आई है, जिसमें आप नेता सिसोदिया और संजय सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले में ईडी ने केजरीवाल को पहली बार तलब किया है। इस साल अप्रैल में इसी मामले के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उनसे पहले पूछताछ की थी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की चल रही बड़ी बैठक, राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश प्रभारी शैलजा, सीएम बघेल समेत कई नेता मौजूद
Next Article घरघोड़ा में लालजीत सिंह राठिया का किया गया भव्य स्वागत , चुनावी पार्टी कार्यालय का किया गया उद्घाटन क्षेत्रीय विकास कार्यों, शासन की योजनाओं से लाभान्वित होकर कई नव युवकों ने किया कांग्रेस प्रवेश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष टीकाराम भाई पटेल का राज्यसभा मे जाना हुआ तय आला कमान ने दी हरी झंडी!
Latest News 3 March 2026
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष टीकाराम भाई पटेल का राज्यसभा जाना हुआ तय आला कमान ने दी हरी झंडी!
Latest News 3 March 2026
प्रेम, सम्मान, सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक होली त्यौहार – भरतलाल साहू
Latest News 3 March 2026
नगरवासियों की मांग पूरी, धरमजयगढ़ को नगर पालिका परिषद का दर्जा!
Latest News 3 March 2026
शुभ मुहूर्त, सनातन संस्कृति, मन्त्रोंचार के साथ धरमजयगढ़ में किया गया होलिका दहन!
Latest News 3 March 2026
नशे में स्कूल पहुंचने और नदारद रहने वाले 3 शिक्षक निलंबित, आदेश जारी!
Latest News 27 February 2026
युवाओं के लिए जरूरी खबर, व्यापमं ने जारी की शिक्षक भर्ती की संभावित तिथियां!
Latest News 27 February 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?