
धरमजयगढ़: संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, बीडीसी असन्ती भानु टंडन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सिदार भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया गया। अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिक्षा के प्रति जागरूकता और बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
