
धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर पंचायत धरमजयगढ़ के लिए भी एल्डरमैन का आदेश जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार अनिल पांडे, नीरज अग्रवाल एवं संतोष कुमार को नगर पंचायत धरमजयगढ़ का एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।
राज्य शासन द्वारा जारी इस आदेश के बाद नगर पंचायत की कार्यप्रणाली में इन तीनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। एल्डरमैन के रूप में नियुक्त सदस्य नगर पंचायत की बैठकों में भाग लेकर विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों तथा नगर के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव एवं सहयोग प्रदान करेंगे।
इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी उम्मीद जताई है कि नव-नियुक्त एल्डरमैन नगर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
गौरतलब है कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए गए हैं, जिनमें धरमजयगढ़ नगर पंचायत के लिए अनिल पांडे, नीरज अग्रवाल और संतोष कुमार को नामांकित किया गया है।
