By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: वासेपुर डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा: 13 साल से अंबिकापुर में पहचान बदलकर रह रहा था उम्रकैद का आरोपी, गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > वासेपुर डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा: 13 साल से अंबिकापुर में पहचान बदलकर रह रहा था उम्रकैद का आरोपी, गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार
Latest News

वासेपुर डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा: 13 साल से अंबिकापुर में पहचान बदलकर रह रहा था उम्रकैद का आरोपी, गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

Vivek Pandey
Last updated: 6 July 2026 22:39
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
277623

अंबिकापुर। फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर का नाम देशभर में चर्चित रहा है, लेकिन अब इसी वासेपुर से जुड़े एक सनसनीखेज मामले ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर को भी सुर्खियों में ला दिया है। झारखंड में दो महिलाओं की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा पा चुका एक फरार आरोपी पिछले करीब 13 वर्षों से अंबिकापुर में पहचान बदलकर रह रहा था। हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय तक वह स्थानीय स्तर पर सामान्य जीवन जीता रहा और उसकी मौजूदगी की भनक पुलिस को भी नहीं लग सकी।

Contents
वासेपुर डबल मर्डर केस में उम्रकैद की सजाआश्रय देने के आरोप में बस संचालक पर भी कार्रवाईझारखंड पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी फिर चकमा देकर भाग निकलाकई सवाल खड़े कर रहा मामला

वासेपुर डबल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा

जानकारी के अनुसार, साबीर आलम पर झारखंड के धनबाद स्थित वासेपुर में 18 अक्टूबर 2001 को कथित तौर पर अपने साथियों के साथ मिलकर वासेपुर के चर्चित शख्स फहीम खान की मां और मौसी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने का आरोप था। मामले की सुनवाई के बाद झारखंड की अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई और उसे भगोड़ा घोषित करते हुए उसकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश भी जारी किए थे।

*पहचान बदलकर अंबिकापुर में बिता दिए 13 साल*

277642

सजा के बाद आरोपी झारखंड से फरार हो गया। आरोप है कि वह वर्ष 2013 से अंबिकापुर के मोमिनपारा क्षेत्र में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। इस दौरान वह बस संचालन और सिलाई की दुकान की आड़ में सामान्य जीवन व्यतीत करता रहा। बताया जा रहा है कि उसने स्थानीय लोगों के बीच अपनी नई पहचान बना ली थी।

आश्रय देने के आरोप में बस संचालक पर भी कार्रवाई

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को अंबिकापुर में छिपकर रहने में राजहंस बस के संचालक वैदुल खान, निवासी मोमिनपारा, की अहम भूमिका रही। आरोप है कि वैदुल खान ने आरोपी को अपने यहां आश्रय दिलाया और उसकी पहचान छिपाने में मदद की। इस मामले में पुलिस ने वैदुल खान और अन्य अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झारखंड पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी फिर चकमा देकर भाग निकला

सूत्रों के मुताबिक, झारखंड पुलिस को सूचना मिली थी कि उम्रकैद का सजायाफ्ता आरोपी अंबिकापुर में रह रहा है। इसी सूचना के आधार पर झारखंड पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अंबिकापुर पहुंची। हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी के फरार होने के बाद ही झारखंड पुलिस ने सिटी कोतवाली अंबिकापुर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस भी मामले में सक्रिय हुई।

कई सवाल खड़े कर रहा मामला

यह मामला कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आजीवन कारावास की सजा पा चुका और भगोड़ा घोषित आरोपी आखिर 13 वर्षों तक अंबिकापुर में कैसे रह रहा था? यदि आरोपी लंबे समय से शहर में मौजूद था तो उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस और अन्य एजेंसियों को क्यों नहीं मिल सकी?

साथ ही यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि झारखंड पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई स्थानीय पुलिस को साथ लिए बिना क्यों की। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया है।

फिलहाल, झारखंड और सरगुजा पुलिस संयुक्त रूप से फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। वहीं आरोपी को संरक्षण देने के आरोपों की भी विस्तृत जांच की जा रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article प्रार्थना सभा को लेकर विवाद : हिंदू संगठनों ने धर्मांतरण का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस!
Next Article धरमजयगढ़ में शोक की लहर: नर्मदा देवी जिंदल का 88 वर्ष की आयु मे निधन!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ में शोक की लहर: नर्मदा देवी जिंदल का 88 वर्ष की आयु मे निधन!
Latest News 7 July 2026
प्रार्थना सभा को लेकर विवाद : हिंदू संगठनों ने धर्मांतरण का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस!
Latest News 6 July 2026
पंडवानी गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई ने दुनिया को अलविदा
Latest News 5 July 2026
एसबीआई धरमजयगढ़ ने व्यापारियों की दुकानों तक पहुंचकर किया सिक्कों का वितरण! चिलहर की समस्या से मिलेगी कुछ राहत, युवा व्यापारी आनंद अग्रवाल की सार्थक पहल!
Latest News 4 July 2026
धरमजयगढ़ नगर पंचायत को मिले तीन नए एल्डरमैन, शासन ने जारी किया आदेश!अनिल, नीरज और संतोष की हुई नियुक्ति!पढ़े पूरी खबर!
Latest News 2 July 2026
धरमजयगढ़ के सरस्वती शिशु मंदिर पतरापारा में सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू!
Latest News 2 July 2026
स्कूलों में मंत्रोच्चार अनिवार्य : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र ने कहा- निर्बाध रूप से रहेगा जारी, सरकार अपने आदेश पर कायम!
Latest News 1 July 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?