
धरमजयगढ़। भारतीय जनता पार्टी मंडल धरमजयगढ़ की मासिक मंडल बैठक का आयोजन 14 जुलाई 2026, मंगलवार को दोपहर 3 बजे वन धन विकास केंद्र, आमापाली में किया जाएगा। बैठक मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू के नेतृत्व में आयोजित होगी।
जारी सूचना के अनुसार बैठक आयोग अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी श्री सुरेंद्र बेसरा, मंडल प्रभारी श्री सुनील ठाकुर तथा मंडल सहप्रभारी श्री संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न होगी। विशेष रूप से मंडल प्रभारी की उपस्थिति में संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता, बूथ सशक्तिकरण तथा विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में भाजपा के प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, प्रकोष्ठ संयोजक एवं सह-संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि, पार्षद, एल्डरमैन, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।उक्त जानकारी मंडल के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार पांडेय द्वारा दी गई!
