By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ में 67वां सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियां तेज, 26 अगस्त को होगी आवश्यक बैठक!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ में 67वां सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियां तेज, 26 अगस्त को होगी आवश्यक बैठक!
Latest News

धरमजयगढ़ में 67वां सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियां तेज, 26 अगस्त को होगी आवश्यक बैठक!

Vivek Pandey
Last updated: 25 August 2026 15:15
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
445866 1


धरमजयगढ़। नगर में इस वर्ष 67वां सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति, दशहरा मैदान धरमजयगढ़ द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के गठन, दायित्वों के बंटवारे और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने हेतु आवश्यक बैठक आयोजित की गई है।
समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार बैठक 26 अगस्त 2026, बुधवार को शाम 5 बजे दशहरा मैदान स्थित समिति कार्यालय में आयोजित होगी। बैठक में नगर के धर्मप्रेमी नागरिकों, प्रबुद्धजनों, युवाओं, समिति के संरक्षकों एवं कार्यकर्ताओं से उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव देने की अपील की गई है।
बैठक में 67वें दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की अग्रिम कार्ययोजना, नई कार्यकारिणी समिति एवं पदाधिकारियों का गठन, पंडाल निर्माण, माता की मूर्ति स्थापना, आकर्षक लाइटिंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही रावण दहन एवं सुरक्षा व्यवस्था, आयोजन के आय-व्यय तथा बजट निर्धारण को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
समिति ने बताया कि इस वर्ष आयोजन को सुव्यवस्थित, आकर्षक और सफल बनाने के लिए नगरवासियों की सहभागिता और मार्गदर्शन महत्वपूर्ण है। समिति की ओर से सभी माता भक्तों एवं नगरवासियों से बैठक में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की गई है।
समिति सचिव श्यामल पुरकायस्थ ने धर्म की रक्षा, संस्कृति के सम्मान और सार्वजनिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों से सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का आग्रह किया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ में 67वां सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियां तेज, 26 अगस्त को होगी आवश्यक बैठक!
Next Article धरमजयगढ़ में नि:शुल्क स्त्री रोग जांच एवं परामर्श शिविर 30 अगस्त को जयेश मेडिकल मे!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

770543 scaled
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!
Latest News 14 October 2026
धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Latest News 13 October 2026
बैंड बाजा और आतिशबाजियों के साथ अग्रसेन जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, अग्र समाज ने उत्साह के साथ मनाई जयंती!
Latest News 12 October 2026
युवा नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर हादसा, साइड देने के दौरान हुई घटना विद्युत पोल में टकराने से बार -बार बची वाहन 33 केवी लाइन को लेकर उठे गंभीर सवाल!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ में शारदीय नवरात्र की धूम, जयस्तंभ चौक बस स्टैंड में विराजमान हुईं मां दुर्गा! अम्बेटिकरा मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु मनोकामना ज्योत कलश के कर रहे दर्शन!
Latest News 11 October 2026
सांसद के पहल से सरिया नदी में दो बड़े पुल निर्माण को मिली स्वीकृति
Latest News 11 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?