By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: जिला उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव की पहल रंग लाई, पुटुकछार-पारेमेर क्षेत्र में पुल-पुलिया निर्माण कार्यों को मिली गति! मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विशेष करीबियों में से हैं एक!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > जिला उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव की पहल रंग लाई, पुटुकछार-पारेमेर क्षेत्र में पुल-पुलिया निर्माण कार्यों को मिली गति! मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विशेष करीबियों में से हैं एक!
Latest News

जिला उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव की पहल रंग लाई, पुटुकछार-पारेमेर क्षेत्र में पुल-पुलिया निर्माण कार्यों को मिली गति! मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विशेष करीबियों में से हैं एक!

Vivek Pandey
Last updated: 17 September 2026 16:05
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
InShot 20260917 155948073 1

जिला उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव की पहल रंग लाई, पुटुकछार-पारेम
धरमजयगढ़। बारिश के दौरान पुटुकछार, पारेमेर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की समस्या और स्कूली बच्चों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मांग पत्र सौंपकर क्षेत्र में आवश्यक पुल-पुलिया निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया था।
मांग पत्र में यादव ने बारिश के दिनों में नालों में पानी का तेज बहाव होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के आवागमन प्रभावित होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए पुल एवं पुलिया निर्माण कराए जाने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी।

InShot 20260917 153655049


बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर से मांग पत्र को तत्काल संज्ञान में लेते हुए संबंधित जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया, जिसके बाद जिला कलेक्टर द्वारा अग्रिम कार्रवाई की गई। प्रशासनिक स्तर पर हुई कार्रवाई का परिणाम अब क्षेत्र में दिखाई देने लगा है।

InShot 20260917 153534205

जानकारी के अनुसार मांग से संबंधित कई विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि कई कार्य निर्माणाधीन अवस्था में हैं। वहीं कुछ कार्यों के भी जल्द प्रारंभ होने की संभावना जताई जा रही है।
इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से बारिश के मौसम में ग्रामीणों के आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। साथ ही स्कूली बच्चों को भी नाला एवं जलभराव वाले रास्तों से होकर गुजरने की परेशानी से राहत मिलेगी।
क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों को गति मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र की समस्या को शासन स्तर पर संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने से उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए इसी प्रकार कार्य जारी रहने की अपेक्षा जताई!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article पत्रकार शेख आलम की सड़क हादसे में मौत, प्रेस क्लब ने निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग!!
Next Article धरमजयगढ़ में गूंजा ‘आशीर्वाद का दीया’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर जताया सम्मान!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ में गूंजा ‘आशीर्वाद का दीया’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर जताया सम्मान!
Latest News 17 September 2026
580509 1
धरमजयगढ़ में गूंजा ‘आशीर्वाद का दीया’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर जताया सम्मान!
Latest News 17 September 2026
धरमजयगढ़ में गूंजा ‘आशीर्वाद का दीया’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर जताया सम्मान!
Latest News 17 September 2026
पत्रकार शेख आलम की सड़क हादसे में मौत, प्रेस क्लब ने निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग!!
Latest News 17 September 2026
पत्रकार शेख आलम को प्रेस क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Latest News 16 September 2026
जिन्होंने हमें बहुत कुछ दिया, उनके लिए जलाएं आशीर्वाद का दीया — भरतलाल साहू
Latest News 15 September 2026
धरमजयगढ़ के कोदवारी पारा में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस!
Latest News 14 September 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?