

धरमजयगढ़ में गूंजा ‘आशीर्वाद का दीया’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर जताया सम्मान!
धरमजयगढ़। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर धरमजयगढ़ में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर के आमजन मानस ने उत्साहपूर्वक दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

नगर के हृदय स्थल महात्मा गांधी चौक, अटल परिसर, राम मंदिर, अंबेटिकरा मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने दीप जलाए। वहीं नागरिकों ने भी अपने-अपने घरों में “आशीर्वाद का दीया” प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में लगातार राष्ट्रसेवा को प्राथमिकता दी है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लगभग 13 वर्ष और प्रधानमंत्री के रूप में 10 वर्ष से अधिक समय तक उन्होंने सार्वजनिक पद पर कार्य किया है। उनके कार्यकाल में केंद्र सरकार ने विकास, बुनियादी ढांचे, डिजिटल सेवाओं, आत्मनिर्भरता तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया है।
धरमजयगढ़ में दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से नागरिकों ने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा और समर्पण के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। नगर के विभिन्न हिस्सों में एक साथ जलते दीपों से वातावरण श्रद्धा और उत्साह से भर गया।



