
मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध सांसद के प्रति आभार – भरतलाल साहू
धरमजयगढ़। जब जब भी छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है तब तब क्षेत्र का विकास तेज गति से हुआ है। माननीय सांसद राधेश्याम राठिया के पहल से क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। उक्त बातें बताते हुए भरतलाल साहू अध्यक्ष भाजपा मंडल धरमजयगढ़ ने बताया कि पिछले वर्ष 14 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का धरमजयगढ़ आगमन हुआ था।

जहां सांसद राधेश्याम राठिया ने क्रोंधा से खड़गांव मार्ग सरिया नदी में पुलिया निर्माण एवं ओंगना से पोटिया मार्ग सरिया नदी में पुलिया निर्माण कराने की मांग रखी थी। जिस पर माननीय मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए घोषणा किया था। जिसके बाद सांसद जी लगातार स्वीकृत कराने प्रयासरत रहे। जिसके कारण वित्त विभाग से स्वीकृति मिल गया है। अब बहुत जल्द ही क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा। साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं सांसद राधेश्याम राठिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद राधेश्याम राठिया क्षेत्र के विकास लिए प्रतिबद्ध हैं जिनके प्रयास से क्षेत्र में बड़े कार्यों के साथ साथ छोटा छोटा निर्माण कार्य भी हो रहा है। क्रोंधा से खड़गांव मार्ग सरिया नदी में पुलिया निर्माण हेतु 9 करोड़ 2 लाख रुपये एवं ओंगना से पोटिया मार्ग सरिया नदी में पुलिया निर्माण हेतु 11 करोड़ 16 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। भरतलाल साहू ने बताया कि कांग्रेस की सरकार में क्षेत्र का विकास रुक गया था। लेकिन आज डबल इंजन की सरकार एवं सांसद राधेश्याम राठिया के पहल से हर क्षेत्र में विकास हो रहा है।
