
धर्मजयगढ़। बस स्टैंड धर्मजयगढ़ स्थित युवा नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में लगभग 150 श्रद्धालु भक्तों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कलश यात्रा गायत्री मंदिर से रवाना होकर थाना परिसर से होते हुए बस स्टैंड पूजा पंडाल में पहुंची, जहाँ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में श्री टार्जन भारती एवं श्रीमती मीरा भारती शामिल रहीं। कलश यात्रा का पूजन पंडित श्री मानेश्वर शरण दुबे जी द्वारा कराया गया।

पूजा के पश्चात सभी श्रद्धालु भक्तों को सेव, केला एवं प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री विजय यादव, सचिव श्री अनिल पांडेय, श्री भवानी सोनी, श्री गोबिंद दास महंत, धनेश्वर भट्ट,,श्री बाबा सहगल, श्री संजू मंडल, श्री रोहन भारती, श्री मनीष देवांगन,सतिष भारती ,सहित समिति के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
