
धर्मजयगढ़ —
छत्तीसगढ़ लोक जागरण मंच द्वारा “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान” के तहत एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन 2 नवंबर 2026 को धर्मजयगढ़ में किया जाएगा।
कार्यक्रम दोपहर 2 बजे मंगल भवन, नीचेपारा धर्मजयगढ़ में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव उपस्थित रहेंगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के राधेश्याम राठिया जी होंगे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान जी करेंगे।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र को सशक्त करना और अराजकता के खिलाफ जनजागरण करना है।
उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ लोक जागरण मंच के विधानसभा प्रभारी श्री महेश चैनानी जी ने दी।
श्री चैनानी ने सभी प्रबुद्धजनों एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाएं।
