
धरमजयगढ़ : माँ अम्बे की पावन धरा धरमजयगढ़ के लिए यह बड़े सौभाग्य की बात है कि यहाँ प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद राधेश्याम राठिया जी के प्रयास से यह कार्यक्रम धरमजयगढ़ में आयोजित जा रही है।धरमजगढ़ में यह आयोजन होने से कोरबा, शक्ति,सरगुजा,जशपुर एवं रायगढ़ जिला में वनवासी समाज की बहुलता है जिन्हे कार्यक्रम में भाग लेने में सुविधा होगा। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपरा और बलिदान को याद किया जाएगा। जिले भर से हजारों जनजातीय भाई-बहन, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता इस आयोजन में शामिल होंगे।
कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का आगमन हो रहा है। उनके आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि माँ अम्बे की धरती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का आना हमारे लिए सौभाग्य और गौरव की बात है।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक बैठक जोरों पर चल रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर मंच, पंडाल, पेयजल, बैठक व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियाें पर बात चल रही है। जनजातीय नृत्य, लोकगीत और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की प्रस्तुति भी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगी।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह आयोजन धरमजयगढ़ को प्रदेश के नक्शे पर नई पहचान दिलाएगा और जनजातीय समाज के युवाओं में अपने गौरव और इतिहास के प्रति नई चेतना जगाएगा।
