By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ मंडल भाजपा की कार्यसमिति बैठक 11 नवंबर को, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे शामिल!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ मंडल भाजपा की कार्यसमिति बैठक 11 नवंबर को, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे शामिल!
Latest News

धरमजयगढ़ मंडल भाजपा की कार्यसमिति बैठक 11 नवंबर को, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे शामिल!

Vivek Pandey
Last updated: 9 November 2026 20:39
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
954141

सांसद राधेश्याम राठिया, जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यकर्ताओं को देंगे मार्गदर्शन

धरमजयगढ़ न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी मंडल धरमजयगढ़ की मंडल कार्यसमिति बैठक आगामी 11 नवंबर 2026, बुधवार को दोपहर 2 बजे जनपद सभाकक्ष धरमजयगढ़ में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि विशेष रूप से शामिल होंगे।

बैठक भाजपा मंडल धरमजयगढ़ के अध्यक्ष श्री भरतलाल साहू की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इस अवसर पर जिला प्रभारी श्री प्रशांत सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अरुणधर दीवान, मंडल प्रभारी श्री सुनील सिंह ठाकुर एवं सहप्रभारी श्री संजय गुप्ता की उपस्थिति रहेगी। वरिष्ठ नेताओं द्वारा संगठन की गतिविधियों, पार्टी के आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया जाएगा।

बैठक में प्रदेश एवं जिला भाजपा के पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र प्रभारी, जोन पालक, संयोजक एवं सहसंयोजक, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, एल्डरमैन तथा बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है।

मंडल महामंत्री जगदीश सरकार एवं भोगेश्वर बेहरा ने सभी अपेक्षित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। वहीं शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजकों से अपने-अपने बूथ अध्यक्षों को साथ लेकर आने का आग्रह किया गया है।

उक्त जानकारी भाजपा मंडल धरमजयगढ़ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय द्वारा दी गई।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article नीचे पारा हनुमान मंदिर में कल दोपहर 12 बजे लगेगा गोवर्धन भगवान को अन्नकूट का भोग, सार्वजनिक सहभागिता से होगा आयोजन!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

नीचे पारा हनुमान मंदिर में कल दोपहर 12 बजे लगेगा गोवर्धन भगवान को अन्नकूट का भोग, सार्वजनिक सहभागिता से होगा आयोजन!
Latest News 9 November 2026
जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का जायजा लेने विशेष जहाज से धरमजयगढ़ पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, संगठन के महामंत्री सहित मुख्यमंत्री के सचिव ने अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक! पार्टी पदाधिकारी को भी दी गई जिम्मेदारी!
Latest News 7 November 2026
एडीजे कोर्ट एवं अतिरिक्त कलेक्टर कोर्ट के लिंक कोर्ट संचालन की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ धरमजयगढ़ एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर
Latest News 6 November 2026
जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का जायजा लेने कल धरमजयगढ़ पहुंचेंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रदेश संगठन के दिग्गज नेता भी रहेंगे मौजूद!
Latest News 6 November 2026
माँ अम्बे की पावन धरा धरमजयगढ़ में प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के आगमन से बढ़ा उत्साह – टीकाराम पटेल!
Latest News 5 November 2026
धरमजयगढ़ में प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन 15 नवंबर को, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन का भी होगा आगमन!तैयारी मे जुटा प्रसाशन!
Latest News 4 November 2026
धरमजयगढ़ जनपद पंचायत की अध्यक्ष लीनव राठिया ने सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों को किया गणवेश वितरण!गणवेश मिलने पर खिले बच्चों के चेहरे
Latest News 3 November 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?