By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: रायगढ़ जिले में पेट्रोल पंपों की जांच पर उठे सवाल, क्या सिर्फ 08 पंप मे ही हो रही थी नियमों की अनदेखी? जिले के नापतौल विभाग के कार्य प्रणाली पर भी उठ रहे सवाल!आखिर कब होंगी जिले के पंपो मे जांच??
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > रायगढ़ जिले में पेट्रोल पंपों की जांच पर उठे सवाल, क्या सिर्फ 08 पंप मे ही हो रही थी नियमों की अनदेखी? जिले के नापतौल विभाग के कार्य प्रणाली पर भी उठ रहे सवाल!आखिर कब होंगी जिले के पंपो मे जांच??
Latest News

रायगढ़ जिले में पेट्रोल पंपों की जांच पर उठे सवाल, क्या सिर्फ 08 पंप मे ही हो रही थी नियमों की अनदेखी? जिले के नापतौल विभाग के कार्य प्रणाली पर भी उठ रहे सवाल!आखिर कब होंगी जिले के पंपो मे जांच??

Vivek Pandey
Last updated: 27 November 2026 14:47
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
1079502


रायगढ़ जिले में पेट्रोल पंपों की जांच पर उठे सवाल, क्या सिर्फ 08पंप ही कर रहे थे नियमों की अनदेखी?

धरमजयगढ़ न्यूज़ | रायगढ़।

रायगढ़ जिले के पेट्रोल पंपों पर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बाद अब कई सवाल खड़े होने लगे हैं। आखिर क्या पूरे जिले में सिर्फ 08 पेट्रोल पंप ही नियमों की अनदेखी कर रहे थे? क्या जिले के बाकी सभी पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को नियमानुसार सुविधाएं और पेट्रोल-डीजल की सही मात्रा मिल रही है? या फिर अभी भी कई पेट्रोल पंप ऐसे हैं, जहां ग्राहकों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है?

पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं में वाहनों में हवा भरने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग साफ-सुथरे शौचालय जैसी सुविधाएं शामिल हैं। लेकिन जिले के कई पेट्रोल पंपों पर इन सुविधाओं की वास्तविक स्थिति क्या है, इसकी निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है।

सबसे गंभीर सवाल पेट्रोल और डीजल की मात्रा को लेकर है। यदि किसी पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को निर्धारित कीमत चुकाने के बावजूद पूरी मात्रा में ईंधन नहीं मिल रहा है, तो यह सीधे तौर पर उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी का मामला है। ऐसे में नापतौल विभाग की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

अब सवाल यह है कि क्या नापतौल विभाग रायगढ़ जिले के सभी पेट्रोल पंपों के डिस्पेंसिंग मशीनों की जांच करेगा? क्या मशीनों की माप क्षमता, सील और निर्धारित मात्रा के अनुरूप ईंधन वितरण की पड़ताल होगी? क्या प्रशासन केवल शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई करेगा या फिर जिले के सभी पेट्रोल पंपों का नियमित निरीक्षण भी किया जाएगा?

प्रशासन की कार्रवाई स्वागत योग्य है, लेकिन कार्रवाई कुछ पेट्रोल पंपों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। आम जनता को यह भरोसा होना चाहिए कि जिले के हर पेट्रोल पंप पर उन्हें पूरी मात्रा में पेट्रोल-डीजल और सभी अनिवार्य सुविधाएं मिल रही हैं।

अब देखना यह है कि प्रशासन और नापतौल विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं, या फिर ग्राहकों की जेब कटती रहेगी और जिम्मेदार विभाग मूकदर्शक बने रहेंगे?

जनता की मांग है कि रायगढ़ जिले के सभी पेट्रोल पंपों की निष्पक्ष एवं व्यापक जांच कराई जाए और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इधर 27 को रायगढ़ जिला पेट्रोलियम यूनियन ने बुलाई आवश्यक बैठक तो कई डीलर है नाराज!
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जिले के कुछ पंपों में किए गए इस कार्रवाही को लेकर एक आवश्यक बैठक भी बुलाई गई है वही बताया जा रहा है कि कुछ डीलर इस. कार्रवाही से सख्त नाराज दिख रहे हैं. क्योंकि उनके व्यापार की प्रतिष्ठा पर भी आँच आई हैँ! डीलरो का कहना है कि पंप सील करने से पहले नोटिस भेजना था मगर बिना कोई नोटिस के ही कार्रवाई कर दी गई! इस कार्रवाई से पहले भी आर्थिक दंड भी दिया जा सकता था मगर पंप ही शील कर देना यह न्याय उचित है!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ के विकास को मिली नई रफ्तार, 3.50 करोड़ के विकास कार्यों का सांसद राधेश्याम राठिया ने किया भूमिपूजन!
Next Article राइस मिलों में खाद्य विभाग की दबिश, 6.83 करोड़ रुपए के 28871 क्विंटल धान की कमी पकड़ी, मामला दर्ज!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

छत्तीसगढ़ का बदलेगा राजनीतिक समीकरण: विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर होंगी 135, लोकसभा सीटें 11 से बढ़कर हो सकती हैं 17पढ़े पूरी खबर!
Latest News 27 November 2026
राइस मिलों में खाद्य विभाग की दबिश, 6.83 करोड़ रुपए के 28871 क्विंटल धान की कमी पकड़ी, मामला दर्ज!
Latest News 27 November 2026
धरमजयगढ़ के विकास को मिली नई रफ्तार, 3.50 करोड़ के विकास कार्यों का सांसद राधेश्याम राठिया ने किया भूमिपूजन!
Latest News 26 November 2026
26 नवंबर को धरमजयगढ़ में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा श्री गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व
Latest News 24 November 2026
1058986
हाथी का रौद्र रूप ट्रैक्टर के उड़े पढ़कच्चे मामला कोरबा के जिल्ल्गा का पड़े पूरी खबर!
Latest News 24 November 2026
1053536
धरमजयगढ़ के सागरपुर कॉलोनी में 23 नवंबर से गूंजेगी हरे कृष्ण-हरे राम की धुन, चार दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन!
Latest News 23 November 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले कापू मंडल के प्रतिनिधिमंडल, कापू आगमन का दिया न्योता; जनवरी के प्रथम सप्ताह में आने का आश्वासन
Latest News 23 November 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?