By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: जिले में चुनावी सिलेंडर बांटने ऑयल कंपनियों ने शुरू की तैयारी
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > जिले में चुनावी सिलेंडर बांटने ऑयल कंपनियों ने शुरू की तैयारी
Latest News

जिले में चुनावी सिलेंडर बांटने ऑयल कंपनियों ने शुरू की तैयारी

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:02
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
InShot 20231127 121344416

रायगढ़। जिले में चुनावी सिलेंडर बांटने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा व कांग्रेस द्वारा 500 रूपये में गैस सिलेंडर देने के वादों के बाद कंपनियों ने मतगणना के नतीजे आने से पहले ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए जिले में पौने चार लाख गैस कनेक्शनधारियों को एजेंसी आकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।जिले में घरेलू गैस कनेक्शन वर्तमान में 992 रूपए में उपलब्ध है। इसमें केन्द्र सरकार से डीबीटीएल के जरिए मात्र 68 रूपए ही सब्सिडी मिल रही है। मतलब आम उपभोक्ता को एक सिलेंडर करीब 924 रूपए पड़ रहा है लेकिन अब यही गैस सिलेंडर 500 रूपए में मिलने वाला है। दरअसल विधानसभा चुनाव में भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने 500 रूपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है। ऐसे में प्रदेश में सरकार किसी की भी बने लेकिन आम आदमी को गैस सिलेंडर 500 रूपए में मिलना तय है।ऐसे में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इसके लिए अपने स्तर से प्रक्रिया भी शुरू कर दी है और इंडेन,एचपी व भारत गैस की एजेंसियों को ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू कर हर गैस कनेक्शनधारी से 30 दिसंबर तक इसे पूरा करवाने कहा है। फर्जी कनेक्शन बंद करने व सब्सिडी लिकेज कम करने के लिए ई केवाईसी को जरूरी किया गया है। इसके लिए सभी गैस एजेंसियों को आदेश जारी करने के बाद अब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने उपभोक्ता को भी मेल से इसकी सूचना देना शुरू कर दिया है।

बैंक के बाद अब एजेंसी में जरूरी
बीते कुछ महीनों से सभी बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया था। इसके नहीं होने पर खाते में लेनदेन बंद कर दिया गया था। अब यही प्रक्रिया गैस एजेंसी अपनाएंगे। पूर्व में आधार और बैंक सीडिंग की प्रक्रिया की गई थी लेकिन अब फिर से ई-केवाईसी के नाम पर उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी पहुंचना होगा और अपना आधार,बैंक पासबुक और गैस कार्ड के साथ बायोमेट्रिक डिवाईस में इसे सत्यापित कराना होगा।

20 एजेंसियों पर पौने चार लाख उपभोक्ता
जिले में इंडेन की 17 एचपी की 6 और भारत पेट्रोलियम की कुल 6 गैस एजेंसियां हैं। इसमें सामान्य गैस कनेक्शन व उज्जवला मिलाकर करीब पौने चार लाख उपभोक्ता हैं। ई-केवाईसी की प्रक्रिया सबको करनी है। ऐसे में आने वाले समय में गैस एजेंसियों में भीड़ मचनी तय है।

बाद में आएंगी चुनावी सिलेंडर की शर्तें
आम तौर पर राजनैतिक पार्टियां मतदाताओं को रिझाने के लिए चुनाव से पहले लुभावनी घोषणाएं करती हैं लेकिन उसके बाद इसका दायरा कम करने के लिए नियम कानून व शर्तों की बाड़ लगा दी जाती है। चुनावी सिलेंडर का वादा पूरा करना भाजपा व कांग्रेस दोनों के लिए बेहद महंगा काम है। ऐसे में इसके लिए भी नियम कानून व शर्तें बाद में जारी कर हितग्राहियों की सं या कम करने की कोशिश की जाएगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार, जल्द पड़ेगा कड़ाके की ठंड…
Next Article मतगणना से ठीक पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली दौरा , वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर देंगे स्थितियों की जानकारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष टीकाराम भाई पटेल का राज्यसभा मे जाना हुआ तय आला कमान ने दी हरी झंडी!
Latest News 3 March 2026
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष टीकाराम भाई पटेल का राज्यसभा जाना हुआ तय आला कमान ने दी हरी झंडी!
Latest News 3 March 2026
प्रेम, सम्मान, सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक होली त्यौहार – भरतलाल साहू
Latest News 3 March 2026
नगरवासियों की मांग पूरी, धरमजयगढ़ को नगर पालिका परिषद का दर्जा!
Latest News 3 March 2026
शुभ मुहूर्त, सनातन संस्कृति, मन्त्रोंचार के साथ धरमजयगढ़ में किया गया होलिका दहन!
Latest News 3 March 2026
नशे में स्कूल पहुंचने और नदारद रहने वाले 3 शिक्षक निलंबित, आदेश जारी!
Latest News 27 February 2026
युवाओं के लिए जरूरी खबर, व्यापमं ने जारी की शिक्षक भर्ती की संभावित तिथियां!
Latest News 27 February 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?