By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: 3 दिसंबर को प्रातः 8:00 बजे से k.i.t. गढ़उमरिया में होगा मतगणना कार्य
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > 3 दिसंबर को प्रातः 8:00 बजे से k.i.t. गढ़उमरिया में होगा मतगणना कार्य
Latest News

3 दिसंबर को प्रातः 8:00 बजे से k.i.t. गढ़उमरिया में होगा मतगणना कार्य

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:02
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1000679532

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में मतगणना कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न कराने रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा किया गया मॉकड्र

रायगढ़/ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत मतगणना तिथि 03 दिसम्बर को होने वाले मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल की उपस्थिति में आज मतगणना स्थल केआईटी गढ़उमरिया में मॉक ड्रील किया गया। इस दौरान मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मतगणना कार्य के विभिन्न प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

1000679532 1


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोयल ने कहा कि मतगणना तिथि 03 दिसम्बर को मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सुबह 6.30 बजे मतगणना कक्ष में उपस्थित होना अनिवार्य है। इसके अलावा मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा मतगणना दिवस पर सुबह 6.45 बजे बजे स्ट्रांग रूम के खुलने तथा 07.00 बजे मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को ब्रीफिंग करने आदि प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी। सुबह 08 बजे सर्वप्रथम डाक मत पत्रों की गणना की जाएगी एवं सुबह 08.30 बजे से कंट्रोल यूनिट से मतगणना कार्य प्रारंभ होगा। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम से गणना कक्ष तक के सीसी टीवी कैमरा का अवलोकन किया। साथ ही कम्प्यूटर कक्षए गणना स्थल एवं मीडिया सेंटर का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

1000679533

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा, निगम आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंशी, सभी रिटर्निंग ऑफिसर तथा सभी मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र
Next Article विधायक लालजीत की जीत के लिए मांगा था मन्नत रूमकेरा से कोसमनारा धाम तक की पदयात्रा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ मे संचालित लैलूंगा संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, प्राचार्य पर गंभीर आरोप; कक्षाओं का किया बहिष्कार!
Latest News 6 August 2026
ज्वॉइन भाजयुमो अभियान: जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा, शशी पटेल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Latest News 5 August 2026
डीएमएफ मद से रायगढ़ जिले का होगा विकास,15.85 करोड़ रुपये के कई विकास परियोजनाओं को मिली स्वीकृति! धरमजयगढ़ विकासखंड के सिविल हॉस्पिटल के निर्माण व उन्नयन कार्यों के लिए मिली करोड़ों रुपए की स्वीकृति
Latest News 5 August 2026
जिला मलेरिया अधिकारी व पर्यवेक्षक ने विजयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों की समीक्षा!
Latest News 5 August 2026
सचिव के अभाव में ठप पड़े ग्राम पंचायत मिरिगुड़ा के कार्य, ग्रामीण परेशान; सरपंच ने किया जिला पंचायत सीईओ के आदेश की अवहेलना!
Latest News 4 August 2026
पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमजयगढ़ में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
Latest News 30 July 2026
समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा रायगढ़ ने सौंपी जिम्मेदारियां, गुरु रविदास जयंती पर होंगे विविध आयोजन
Latest News 29 July 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?