By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: सशस्त्र सेना झंडा दिवस जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कलेक्टर एवं एसपी को लगाया फ्लैग
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > सशस्त्र सेना झंडा दिवस जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कलेक्टर एवं एसपी को लगाया फ्लैग
Latest News

सशस्त्र सेना झंडा दिवस जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कलेक्टर एवं एसपी को लगाया फ्लैग

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:02
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
1000696634

राष्ट्र रक्षा हेतु समर्पित सैनिकों का कार्य सदैव अविस्मरणीय-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

रायगढ़/ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल आशीष पाण्डेय के नेतृत्व में कल्याण संयोजक श्री बालकृष्ण राम एवं अधीक्षक श्री ए.के.वर्मा ने फ्लैग लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश मोर, एनसीसी के कमाण्डिग ऑफिसर कर्नल संतोष कुमार, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता श्री सुभाष त्रिपाठी सहित जिले के भूतपूर्व सैनिक एवं दिवंगत सैनिकों के आश्रित उपस्थित रहे।

1000696635


कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि भारतीय सेना की बहादुरी, त्याग व समर्पण के सम्मान में एवं वीर शहीदों की स्मृति में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जाता हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्र सेवा में समर्पित सैनिकों के कार्य सदैव अविस्मरणीय रहेंगे। राष्ट्र की रक्षा के लिए दिए गए उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सैनिकों के साहस और वीरता से हमें देश प्रेम की सीख मिलती है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस का यह दिन हमें सैनिकों और उनकी भावनाओं से जुड़कर राष्ट्र प्रेम के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने वालों के सहयोग के लिए हम सभी को हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कलेक्टर श्री गोयल ने जिले के सभी नागरिकों से सशस्त्र झण्डा दिवस में शामिल होकर शहीद सैनिकों की विधवाओं, भूतपूर्व सैनिकों एवं सेना में सेवारत सैनिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास तथा कल्याणकारी योजनाओं के लिये अधिक से अधिक दान देकर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान करने हेतु आग्रह किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने कहा कि झंडा दिवस मनाने का उद्देश्य बहादुर और शहीद सैनिकों को सम्मान देना, बुजुर्ग सैनिकों तथा शूरवीरों को सैल्यूट करना तथा सेवारत सैनिकों के साथ समस्त राष्ट्र की एक जुटता को दर्शाता है। उन्होंने जिले में निवासरत सभी रिटायर्ट सैनिकों एवं उनके परिवारों को आश्वस्त किया कि आपकी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए पुलिस एवं प्रशासन आपके समक्ष खड़ा है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल आशीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे भारत में प्रतिवर्ष 7 दिसम्बर को झंडा दिवस मनाया जाता है जो भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण के लिए भारत की जनता से धन संग्रह के प्रति समर्पित एक दिन है। गहरे लाल, नीले और आसमानी रंग की स्टीकर को लगाकर लोगों से उनकी स्वेच्छा अनुसार राशि एकत्रित कर झंडा दिवस कोष में जमा कर दी जाती है। संग्रहित धन का उपयोग युद्ध के दौरान हुई जन हानि, युद्ध में शहीद हुये सैनिकों की विधवाओं, युद्ध के दौरान दिव्यांग सैनिकों व उनके परिवार के कल्याण एवं सेवा निवृत्त सैनिकों और उनके परिवार के कल्याण के लिए खर्च की जाती है। विदित हो कि दान की गई समस्त राशि आयकर अधिनियम की धारा के अंतर्गत आयकर से मुक्त होगी। जिले में दानराशि एकत्रित करने के लिए सभी शासकीय संस्थान, उद्योग, स्कूल एवं कालेज तथा प्राइवेट संस्थान को ध्वजों का वितरण किया जा चुका है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article कलेक्टर मंगलवार को लेंगे जन दर्शन आमजनों की सुनेंगे समस्याएं
Next Article विष्णु देव साय हो सकते हैं छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ मे संचालित लैलूंगा संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, प्राचार्य पर गंभीर आरोप; कक्षाओं का किया बहिष्कार!
Latest News 6 August 2026
ज्वॉइन भाजयुमो अभियान: जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा, शशी पटेल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Latest News 5 August 2026
डीएमएफ मद से रायगढ़ जिले का होगा विकास,15.85 करोड़ रुपये के कई विकास परियोजनाओं को मिली स्वीकृति! धरमजयगढ़ विकासखंड के सिविल हॉस्पिटल के निर्माण व उन्नयन कार्यों के लिए मिली करोड़ों रुपए की स्वीकृति
Latest News 5 August 2026
जिला मलेरिया अधिकारी व पर्यवेक्षक ने विजयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों की समीक्षा!
Latest News 5 August 2026
सचिव के अभाव में ठप पड़े ग्राम पंचायत मिरिगुड़ा के कार्य, ग्रामीण परेशान; सरपंच ने किया जिला पंचायत सीईओ के आदेश की अवहेलना!
Latest News 4 August 2026
पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमजयगढ़ में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
Latest News 30 July 2026
समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा रायगढ़ ने सौंपी जिम्मेदारियां, गुरु रविदास जयंती पर होंगे विविध आयोजन
Latest News 29 July 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?