By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता से करें निराकरण-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता से करें निराकरण-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Latest News

जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता से करें निराकरण-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:02
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
Screenshot 2023 12 13 00 48 25 32 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

कलेक्टर श्री गोयल ने सुनी जनदर्शन के माध्यम से लोगों की समस्याएं, मौके पर ही अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश

Screenshot 2023 12 13 00 49 21 30 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

रायगढ़/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज सृजन सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के विभिन्न हिस्सों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में आज 60 से अधिक लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखी। उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि जनदर्शन के माध्यम से लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण हेतु यहां उपस्थित हुए है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जो भी आवेदक यहां आ रहे है उनके आवेदनों पर शीघ्र जांच कर प्राथमिकता से निराकरण कर संबंधित को सूचित करें, ताकि उन्हें भटकना न पड़े। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मधुबन पारा रायगढ़ के अरूण कुमार साहू अपने पुत्र की दिव्यांगता के लिए राशि प्रदाय करने संबंधी आवेदन लेकर आये थे। उन्होंने कहा कि उनका पुत्र जन्म से ही 85 प्रतिशत विकलांग है। जिसकी वजह से वह न तो सुन सकता है और न ही बोल सकता है। उन्होंने अपने पुत्र के लिए इलाज हेतु सहायता राशि की मांग की। कलेक्टर श्री गोयल ने महिला बाल विकास अधिकारी को आवेदन पर कार्यवाही के निर्देश दिए। विकासखण्ड पुसौर के ग्राम-कर्राजोर निवासी श्री डिलेश्वर पटेल सामुदायिक भवन निर्माण के संबंध में आवेदन लेकर लेकर आये थे। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि ग्राम कर्राजोर में सामुदायिक भवन की स्वीकृति दो साल पहले हो चुकी है, लेकिन आज पर्यन्त कार्य स्वीकृत नहीं हो पाया है। गांव में सामुदायिक भवन न होने के कारण ग्रामवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर श्री गोयल ने सीईओ जनपद को आवेदन पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। रायगढ़ के गुजराती पारा, दरोगापारा निवासी पूजा ठक्कर की माता अपनी बेटी के ट्रांसफर सर्टिफिकेट स्कूल द्वारा नहीं प्रदान किए जाने की शिकायत रखी। कलेक्टर श्री गोयल ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए स्कूल प्रबंधन से समन्वय कर छात्रा का ट्रांसफर सर्टिफिकेट प्रदान करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी को भी उच्च शिक्षा से वंचित नहीं किया जा सकता। इस तरह जनदर्शन में अन्य आवेदक राशन कार्ड, पेंशन भुगतान, मुआवजा राशि सहित अन्य मांगों एवं समस्याओं से संंबंधित शिकायत लेकर पहुंचे थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शपथ समारोह में शिरकत करेंगे कई दिग्गज नेता जानिए कौन आईएएस अफसर किसका करेंगे स्वागत
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह का धरमजयगढ नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 स्थित मंगल भवन में होगा सीधा प्रसारण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ मे संचालित लैलूंगा संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, प्राचार्य पर गंभीर आरोप; कक्षाओं का किया बहिष्कार!
Latest News 6 August 2026
ज्वॉइन भाजयुमो अभियान: जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा, शशी पटेल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Latest News 5 August 2026
डीएमएफ मद से रायगढ़ जिले का होगा विकास,15.85 करोड़ रुपये के कई विकास परियोजनाओं को मिली स्वीकृति! धरमजयगढ़ विकासखंड के सिविल हॉस्पिटल के निर्माण व उन्नयन कार्यों के लिए मिली करोड़ों रुपए की स्वीकृति
Latest News 5 August 2026
जिला मलेरिया अधिकारी व पर्यवेक्षक ने विजयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों की समीक्षा!
Latest News 5 August 2026
सचिव के अभाव में ठप पड़े ग्राम पंचायत मिरिगुड़ा के कार्य, ग्रामीण परेशान; सरपंच ने किया जिला पंचायत सीईओ के आदेश की अवहेलना!
Latest News 4 August 2026
पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमजयगढ़ में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
Latest News 30 July 2026
समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा रायगढ़ ने सौंपी जिम्मेदारियां, गुरु रविदास जयंती पर होंगे विविध आयोजन
Latest News 29 July 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?