By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: छत्तीसगढ़ में इस दिन से अयोध्या के लिए शुरू होगी छह स्पेशल ट्रेनें
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > छत्तीसगढ़ में इस दिन से अयोध्या के लिए शुरू होगी छह स्पेशल ट्रेनें
Latest News

छत्तीसगढ़ में इस दिन से अयोध्या के लिए शुरू होगी छह स्पेशल ट्रेनें

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:06
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
indore ayodhaya 1 780x470 1

बिलासपुर। अयोध्या धाम जाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन से छह आस्था स्पेशल ट्रेन चलेगी। पहली ट्रेन 31 जनवरी को गोंदिया से रवाना होगी। गोंदिया के अलावा दुर्ग, रायपुर व अनूपपुर रेलवे स्टेशन से भी यह सुविधा मिलेगी। बिलासपुर से इस ट्रेन की सुविधा 18 फरवरी को मिलेगी। आस्था स्पेशल ट्रेन राज्य सरकार चला रही है, ताकि भक्त अयोध्याधाम पहुंचकर रामलला का दर्शन कर सकें। हालांकि इस ट्रेन के टिकट और कैटरिंग का कमान आइआरसीटीसी के पास होगा।टिकट की बुकिंग जाने व आने दोनों की होगी। लिहाजा यहां से जाने वाली ट्रेनों के छूटने के साथ वापसी की जानकारी भी दी जाएगी। जब से आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा हुई थी, लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार था। मिली जानकारी के मुताबिक, गोंदिया से 31 जनवरी व 25 फरवरी को यह ट्रेन गोंदिया से 10:05 बजे छूटकर 11:01 बजे डोंगरगढ़, 11:25 बजे राजनांदगांव, 12:10 बजे दुर्ग, 13:00 बजे रायपुर और भाटापारा स्टेशन में रुकते हुए 15:25 बजे उसलापुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसका स्टापेज या बोर्डिंग पाइंट पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमिरया, कटनी व प्रयागराज जैसे प्रमुख स्टेशनों में दिया गया है। अयोध्याधाम पहुंचने का समय 10:25 बजे निर्धारित किया गया है।वापसी में यह ट्रेन दो फरवरी और 27 फरवरी को अयोध्याधाम से छूटेगी। इसी तरह एक ट्रेन चार फरवरी को दुर्ग से 08203 नंबर के साथ 11:10 बजे रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन छह फरवरी को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। इसी तरह दुर्ग से दो दिन 7 व 28 फरवरी को 08201 नंबर के साथ आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। यह ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन 12:20 बजे छूटकर दूसरे दिन 10:35 बजे अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नौ फरवरी व एक मार्च को अयोध्या से दुर्ग के लिए रवाना होगी।फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन से 08203 नंबर के साथ 13:00 बजे रवाना होगी। वापसी में 16 फरवरी को अयोध्या से रायपुर के लिए रवाना होगी। 18 फरवरी को बिलासपुर से आस्था स्पेशल ट्रेन 08207 नंबर के साथ 15:05 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। 20 फरवरी को ट्रेन अयोध्याधाम से बिलासपुर के लिए रवाना होगी। उमरिया और सुल्तानपुर होते हुए 10:35 बजे अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में अयोध्यायधाम से यह ट्रेन 23 फरवरी को छूटेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रदेश में अब नहीं खुलेगी नई शराब दुकान, जानिए क्या-क्या लिए गए निर्णय…
Next Article विभिन्न निर्माण कार्यों का नगर पंचायत तरुणा श्याम साहू ने किया भूमि पूजन,कृष्ण कुंज तक पहुंच मार्ग हुआ अब आसान,
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ थाना को मिला नया नेतृत्व, राजेश जांगड़े बने थाना प्रभारी प्रेस क्लब सदस्यों ने किया सौजन्य भेंट मुलाकात!
Latest News 22 April 2026
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
Latest News 20 April 2026
धरमजयगढ़, शाहपुर के होनहार छात्र दिशांत पटेल ने 10वीं सीबीएसई में 95% अंक लाकर सफलता प्राप्त की!
Latest News 17 April 2026
निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन साल का रिकॉर्ड खंगालेंगे संभागीय संयुक्त संचालक, मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बोर्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई.
Latest News 15 April 2026
दक्ष अग्रवाल ने 97.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास, विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया मान!
Latest News 15 April 2026
गृहमंत्री शाह ने ममता बनर्जी-हुमायूं कबीर पर जमकर हमला बोला, कहा- ‘बंगाल में कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता…’
Latest News 15 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?