By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: गणतंत्र दिवस समारोह में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी होंगे मुख्य अतिथि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में हुआ गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > गणतंत्र दिवस समारोह में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी होंगे मुख्य अतिथि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में हुआ गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल
Latest News

गणतंत्र दिवस समारोह में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी होंगे मुख्य अतिथि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में हुआ गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:06
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
1000814013

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में हुआ गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल

Contents
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने तैयारियों का लिया जायजावित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी होंगे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने तैयारियों का लिया जायजा

रायगढ़/ शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह होगा। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह से पूर्व फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। जो सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने मुख्य अतिथि की भूमिका का निर्वाह कर झंडा फहराया व परेड की सलामी ली। परेड निरीक्षण के बाद मार्च पास्ट हुआ। अंत में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां हुई। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव उपस्थित रहे।

1000814015


गणतंत्र दिवस समारोह में झंडा फहराने के पश्चात सलामी, राष्ट्रगान व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन होगा। जिसके बाद मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 6वीं बटालियन, जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, नगर सेना महिला एवं पुरूष बल, एनसीसी कैडेट की टुकडिय़ों, स्काउट गाइड द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। कलेक्टर श्री गोयल की पहल पर पहली बाद समारोह में मार्च पास्ट का हिस्सा बन रहा स्कूली बच्चों का ब्रास बैंड खास आकर्षण होगा। मार्च पास्ट के बाद बैंड की विशेष प्रस्तुति होगी। तत्पश्चात स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने समारोह स्थल में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच व बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, बिजली आपूर्ति, पेयजल आदि के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को उनको सौंपे गए दायित्वों के अनुसार सारी तैयारियां समय से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, सीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी होंगे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी मुख्य अतिथि होंगे तथा शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ में प्रात:9 बजे झंडा फहराएंगे। जिसके पश्चात सलामी व राष्ट्रगान तथा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन होगा। मार्च पास्ट, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये जायेंग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article विभिन्न निर्माण कार्यों का नगर पंचायत तरुणा श्याम साहू ने किया भूमि पूजन,कृष्ण कुंज तक पहुंच मार्ग हुआ अब आसान,
Next Article शासकीय कला विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय धरमजयगढ़ को मिला जिला स्तरीय स्वीप नोडल अधिकारी का पुरस्कार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ थाना को मिला नया नेतृत्व, राजेश जांगड़े बने थाना प्रभारी प्रेस क्लब सदस्यों ने किया सौजन्य भेंट मुलाकात!
Latest News 22 April 2026
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
Latest News 20 April 2026
धरमजयगढ़, शाहपुर के होनहार छात्र दिशांत पटेल ने 10वीं सीबीएसई में 95% अंक लाकर सफलता प्राप्त की!
Latest News 17 April 2026
निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन साल का रिकॉर्ड खंगालेंगे संभागीय संयुक्त संचालक, मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बोर्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई.
Latest News 15 April 2026
दक्ष अग्रवाल ने 97.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास, विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया मान!
Latest News 15 April 2026
गृहमंत्री शाह ने ममता बनर्जी-हुमायूं कबीर पर जमकर हमला बोला, कहा- ‘बंगाल में कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता…’
Latest News 15 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?