By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के ठिकानों पर IT का छापा, प्रदेश के इन बड़े कारोबारियों के यहां चल रही कार्रवाई
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के ठिकानों पर IT का छापा, प्रदेश के इन बड़े कारोबारियों के यहां चल रही कार्रवाई
Latest News

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के ठिकानों पर IT का छापा, प्रदेश के इन बड़े कारोबारियों के यहां चल रही कार्रवाई

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:06
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
image 2024 01 31T091720.125 1024x576 1

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से आयकर विभाग (Income Tax) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है. IT की टीम ने पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के ठिकानों पर दबिश दी है. इसके साथ ही राजधानी रायपुर, दुर्ग जिले समेत प्रदेश के अन्य जगहों पर आईटी की छापेमार कार्रवाई जारी है. आईटी की टीम दस्‍तावेजों को खंगाल कर जांच कर रही है. इस छापेमारी से प्रदेश में हड़कंप मच गया है.मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम आज तड़के प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी की है. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के अंबिकापुर स्थित घर और रायपुर विधायक कॉलोनी स्थित घर, दफ्तर पर भी आईटी की टीम पहुंची है. पूर्व मंत्री भगत के निवास में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की टीम पहुंची हुई है. लगभग 15 अधिकारी सुबह 7 बजे अमरजीत के निवास पहुंचे. जहां दो टीमें दस्तावेज खंगाल रही है.

Contents
इन कारोबारियों और बिल्डर्स के यहां पड़ा है आईटी का छापाआईटी की छापेमारी कार्रवाई पर बोले गृहमंत्री विजय शर्मा

इन कारोबारियों और बिल्डर्स के यहां पड़ा है आईटी का छापा

वहीं रायपुर के राजीव नगर स्थित चंद्रभान शेरवानी समेत लॉ विस्टा सोसाइटी में कारोबारी अमर होरा के घर पर आईटी की टीम दबिश दी है. तेलीबांधा स्थित संदीप जैन के ठिकानों पर भी रेड पड़ा है. दुर्ग-भिलाई में चौहान ग्रुप के घर और ऑफिस में छापा पड़ा है.

बिल्डर अजय चौहान के रामनगर स्थित ऑफिस और मौर्या टॉकीज के पास स्थित चौहान इस्टेट में भी आईटी की टीम ने दबिश दी है. दुर्ग ग्रीन चौक स्थित हनुमंत राइस इंड्रस्ट्रीज के ठिकानों पर भी आईटी की टीम पहुंची है. साथ ही भिलाई के पंचवटी सोसाइटी स्थित मकान नंबर 32/8 निवासी एस के केजरीवाल के घर आईटी की टीम पहुंची है.

आईटी की छापेमारी कार्रवाई पर बोले गृहमंत्री विजय शर्मा

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि गरीब जनता के राशन की आह है. प्रतिशोध तो जनता ने लिया था, सरकार उसमें कुछ नहीं कहेगी.

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article किसानों के हित में साय सरकार: धान खरीदी की तारीख बढ़ाई, छुट्टी के दिन भी होगी खरीदी
Next Article छत्तीसगढ़ में पीएम योजना से 211 स्कूल संचालित, स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए जारी की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति, अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सोखामुड़ा में सरपंच -सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग! शासकीय पैसो का खूब बंदर बाट!
Latest News 16 October 2026
InShot 20261015 231732895
धरमजयगढ़ के पूर्व मे रहे एस.डी.एम. राजीव पाण्डेय सहित दो अन्य राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने IAS, DOPT से आदेश जारी पढ़े पूरी खबर!
Latest News 15 October 2026
770543 scaled
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!
Latest News 14 October 2026
धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Latest News 13 October 2026
बैंड बाजा और आतिशबाजियों के साथ अग्रसेन जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, अग्र समाज ने उत्साह के साथ मनाई जयंती!
Latest News 12 October 2026
युवा नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर हादसा, साइड देने के दौरान हुई घटना विद्युत पोल में टकराने से बार -बार बची वाहन 33 केवी लाइन को लेकर उठे गंभीर सवाल!
Latest News 12 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?