By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: ईडी ने Hemant Soren को किया गिरफ्तार, जानिए किस मामले में बुरी तरह फंसे हैं सोरेन, अब तक IAS समेत 13 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी…
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > ईडी ने Hemant Soren को किया गिरफ्तार, जानिए किस मामले में बुरी तरह फंसे हैं सोरेन, अब तक IAS समेत 13 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी…
Latest News

ईडी ने Hemant Soren को किया गिरफ्तार, जानिए किस मामले में बुरी तरह फंसे हैं सोरेन, अब तक IAS समेत 13 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी…

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:07
Vivek Pandey
Share
6 Min Read
SHARE
image 24 9 1024x576 1

कथित जमीन घोटाले मामले को लेकर ईडी ने झारखंड के सीएम रहे हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा. बता दें कि अपनी गिरफ्तारी की आशंका के चलते ईडी की हिरासत में ही सीएम हेमंत सोरेन ने आज राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा दे दिया है. यह मामला रांची के बड़गांईं अंचल के बरितयातू इलाके में 8.50 एकड़ जमीन की खरीदी-बिक्री से जुड़ा है. इस मामले में अब तक आईएएस समेत 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.इस मामले की जब ईडी ने जांच शुरू की, कागजात खंगाले तो इस जमीन से जुड़े कागजात राजस्व उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के मोबाइल फोन से मिले. भानु प्रताप को कागजात की हेराफेरी करके जमीन बेचने के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके बाद मोबाइल फोन में मिले दस्तावेजों के आधार पर ईडी ने जमीन की जांच शुरू की.बता दें कि रांची में अवैध तरीके से जमीन की खरीद-बिक्री मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त यानी डीसी छवि रंजन और बड़े कारोबारी विष्णु अग्रवाल समेत 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. विष्णु अग्रवाल के अलावा रांची के तत्कालीन डीसी छवि रंजन, जगत बंधु टी इस्टेट के निदेशक दिलीप घोष, राजेश ऑटो के निदेशक अमित अग्रवाल, राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद, जमीन के फर्जी मालिक का पोता राजेश राय, पावर ऑफ अर्टानी होल्डर भरत प्रसाद, सेना के कब्जे वाली जमीन का फर्जी मालिक प्रदीप बागची, जालसाजी कर जमीन बेचने वाले गिरोह का सरगना अफसर अली, जालसाज गिरोह का सदस्य इम्तियाज अहमद, सद्दाम हुसैन, तलहा खान और फैयाज खान की गिरफ्तारी हो चुकी है.

60 8 1 1024x558 2

जानिए ईडी ने कब-कब हेमंत सोरेन को भेजा नोटिस

  • 8 अगस्त 2023 को पहला समन जारी कर ईडी ने हेमंत सोरेन 14 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया.
  • 19 अगस्त 2023 को दूसरा समन जारी कर हेमंत सोरेन से कहा गया कि वे 24 अगस्त को ईडी ऑफिस आकर अपनी संपत्ति का ब्योरा दें.
  • 01 सितंबर 2023 को तीसरा समन जारी कर झारखंड के सीएम को 9 सितंबर को अपनी संपत्ति के ब्योरे के साथ ईडी ऑफिस बुलाया गया.
  • 17 सितंबर 2023 को सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने चौथा समन भेजा और 23 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया.
  • 26 सितंबर 2023 को ईडी ने पांचवां समन जारी कर कहा कि वे दस्तावेजों के साथ 4 अक्टूबर को ईडी ऑफिस आएं.
  • 11 दिसंबर 2023 को छटवां समन भेजकर प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 12 दिसंबर 2023 को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया.
  • 29 दिसंबर 2023 को हेमंत सोरेन को ईडी ने लिखा- आपका बयान दर्ज करना है, दो दिन के अंदर आप ही बताएं, जगह कौन सी हो.
  • 12 दिसंबर 2024 को ईडी ने हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखकर कहा कि अगर आप नहीं आएंगे, तो हम आएंगे. इस चिट्ठी को आठवां समन समझें. झारखंड के सीएम को सात दिन की मोहलत दी गई. कहा गया कि हम आए, तो विधि-व्यवस्था बनाए रखना आपकी ही जिम्मेदारी है.
  • 15 जनवरी 2024 को हेमंत सोरेन ने ईडी को चिट्ठी भेजी कि 20 जनवरी को सीएम आवास आ जाएं. इसके बाद ईडी की टीम सीएम आवास पहुंची और उनसे पूछताछ शुरू की.
  • 25 जनवरी 2024 को ईडी ने नौवां समन भेजकर कहा कि 27 से 31 जनवरी के बीच पूछताछ के लिए समय और जगह बताएं.
  • 27 जनवरी 2024 को फिर एक समन भेजा गया, जिसमें कहा गया कि 29 से 31 जनवरी के बीच पूछताछ के लिए उचित समय बताएं.
  • 29 जनवरी 2024 को दिल्ली में ईडी ने हेमंत सोरेन के सरकारी आवास के साथ-साथ झारखंड भवन और शिबू सोरेन के आवास पर उनसे पूछताछ करने गई, लेकिन वे नहीं मिले.
  • 29 जनवरी 2024 को सीएमओ से ईडी को एक ई-मेल भेजकर कहा गया कि सीएम से पूछताछ के लिए वे 31 जनवरी को 1 बजे सीएम आवास आ सकते हैं.
image 25 11
  • 30 जनवरी 2024 को 2 बजे के बाद हेमंत सोरेन ने सीएम आवास में सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की. सीएमओ ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी.
  • 31 जनवरी 2024 को सीएमओ की ओर से मिले समय के मुताबिक, एक बजे के बाद ईडी की टीम मुख्यमंत्री आवास पहुंची. कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद हेमंत सोरेन से पूछताछ शुरू हुई. रात में उन्हें हिरासत में लिया गया. ईडी की हिरासत में ही हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे और अपना राज्यपाल को अपना इस्तीफा दिया. इसके बाद ईडी ने देर रात हेमंत सोरेन को गिरफ्तार भी कर लिया.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article साय कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला : महतारी वंदन योजना पर लगी मुहर, तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब संग्रहण दर 5500 रुपए
Next Article Screenshot 2024 02 01 11 44 01 15 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 किसान हितैषी भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार,भाजपा जो कहती है वह करती है– टीकाराम पटेल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ थाना को मिला नया नेतृत्व, राजेश जांगड़े बने थाना प्रभारी प्रेस क्लब सदस्यों ने किया सौजन्य भेंट मुलाकात!
Latest News 22 April 2026
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
Latest News 20 April 2026
धरमजयगढ़, शाहपुर के होनहार छात्र दिशांत पटेल ने 10वीं सीबीएसई में 95% अंक लाकर सफलता प्राप्त की!
Latest News 17 April 2026
निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन साल का रिकॉर्ड खंगालेंगे संभागीय संयुक्त संचालक, मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बोर्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई.
Latest News 15 April 2026
दक्ष अग्रवाल ने 97.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास, विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया मान!
Latest News 15 April 2026
गृहमंत्री शाह ने ममता बनर्जी-हुमायूं कबीर पर जमकर हमला बोला, कहा- ‘बंगाल में कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता…’
Latest News 15 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?