By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में प्लान रेडी, गांव में रुकने के बाद अंबिकापुर में बड़ी आमसभा
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में प्लान रेडी, गांव में रुकने के बाद अंबिकापुर में बड़ी आमसभा
Latest News

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में प्लान रेडी, गांव में रुकने के बाद अंबिकापुर में बड़ी आमसभा

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:07
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
IMG 20240204 071720
SHARE
IMG 20240204 071720

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट आज प्रदेश के अंबिकापुर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने संभाग के पूर्व मंत्री, पूर्व विधायकों और कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठकर चर्चा की है। बतादे कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को रायगढ़ से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी और 13 फरवरी को अंबिकापुर पहुंचेगी। अंबिकापुर में राहुल गांधी एक आम सभा को संबोधित भी करेंगे। इसके साथ ही राहुल गांव के लोगों के बीच पहुंचकर उनसे चर्चा करेंगे। बैठक के बाद सचिन पायलट ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की यह यात्रा का उद्देश्य वंचित वर्ग के साथ न्याय के लिए खड़ा होना है।छत्तीसगढ़ पहुंचने के बाद कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायगढ़ से शुरू होगी। जिसको लेकर रूट तैयार किया जा चुका है। यात्रा का नेतृत्व करते हुए राहुल गांधी 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंचेंगे। जहां वह दो दिन रायगढ़ में विराम करने के बाद 11 फरवरी से 14 फरवरी तक यह यात्रा करेंगे। रायगढ़ से मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए यह यात्रा 13 फरवरी को अंबिकापुर पहुंचेगी। जहां पर राहुल गांधी आमसभा के माध्यम से प्रदेश की जनता से संवाद करेंगे। छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा लगभग 500 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

पहली बार अंबिकापुर पहुंचे प्रभारी पायलट

सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में हुई आज इस बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल समेत सभी विधायक और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रभारी बनने के बाद पहली बार अंबिकापुर पहुंचे सचिन पायलट का तारा, उदयपुर, लखनपुर और अंबिकापुर में जमकर स्वागत किया गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article %E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80 %E0%A4%B5%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%A8%E0%A4%BE %E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A4%BE %E0%A4%9B%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%B8%E0%A4%97%E0%A4%A2%E0%A4%BC Mahtari Vandana Yojana Chhattisgarh 1024x614 1 महतारी वंदन योजना का मार्च से मिलने लगेगा पैसा, छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा आवेदन
Next Article image 34 1 1024x576 1 छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र कल से, अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा- बजट से तय होगी राज्य के विकास की दिशा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष टीकाराम भाई पटेल का राज्यसभा मे जाना हुआ तय आला कमान ने दी हरी झंडी!
Latest News 3 March 2026
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष टीकाराम भाई पटेल का राज्यसभा जाना हुआ तय आला कमान ने दी हरी झंडी!
Latest News 3 March 2026
प्रेम, सम्मान, सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक होली त्यौहार – भरतलाल साहू
Latest News 3 March 2026
नगरवासियों की मांग पूरी, धरमजयगढ़ को नगर पालिका परिषद का दर्जा!
Latest News 3 March 2026
शुभ मुहूर्त, सनातन संस्कृति, मन्त्रोंचार के साथ धरमजयगढ़ में किया गया होलिका दहन!
Latest News 3 March 2026
नशे में स्कूल पहुंचने और नदारद रहने वाले 3 शिक्षक निलंबित, आदेश जारी!
Latest News 27 February 2026
युवाओं के लिए जरूरी खबर, व्यापमं ने जारी की शिक्षक भर्ती की संभावित तिथियां!
Latest News 27 February 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?