By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: मजबूत सूचना तंत्र व त्वरित एक्शन कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सबसे अहम-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > मजबूत सूचना तंत्र व त्वरित एक्शन कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सबसे अहम-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Latest News

मजबूत सूचना तंत्र व त्वरित एक्शन कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सबसे अहम-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:08
Vivek Pandey
Share
6 Min Read
SHARE
1000871460

कलेक्टर श्री गोयल ने कहा नशीली दवा के विरूद्ध करें कार्यवाही, गाडिय़ों में स्पीड गवर्नर की हो नियमित जांच

Contents
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने जिले में कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की ली संयुक्त बैठकनशीली दवाओं के विरूद्ध अभियान चलाकर करें कार्यवाहीभारी वाहनों में स्पीड गवर्नर की करें नियमित जांच

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने जिले में कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक

रायगढ़/ कलेक्टर श्री कार्तिकेेया गोयल ने आज पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के साथ जिले में लॉ एण्ड आर्डर व्यवस्था की समीक्षा के लिए मैराथन बैठक ली। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए मजबूत सूचना तंत्र, कानून व्यवस्था को बिगाडऩे वाले संभावित कारकों की पहचान व उस पर त्वरित एक्शन सबसे महत्वपूर्ण है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने में काफी सहायता मिलती है।

1000871462


कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में विस्तार से कानून व्यवस्था के संबंध में बिन्दूवार चर्चा करते हुए अधिकारियों से जानकारी ली तथा उन्हें महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि आगामी निर्वाचन के मद्देनजर पड़ोसी राज्य उड़ीसा के सीमावर्ती इलाकों में जांच चौकी स्थापित कर स्थायी निगरानी टीम तैनात करें। इससे अवैध रूप से शराब, धनराशि व लोगों को वितरित किए जाने वाले अन्य सामग्री को पकडऩे के साथ ही जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में भी सहायता मिलेगी। कलेक्टर श्री गोयल ने जिले में संवेदनशील इलाकों को चिन्हांकित कर वहां मजबूत सूचना तंत्र तैयार करने के लिए कहा। जिससे अराजकता फैलाने वाली घटनाओं को रोका जा सके। इसी के साथ उन्होंने राहत व आपदा से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की तथा अस्पतालों व ऊंची बिल्डिंग में फायर सेफ्टी की जांच अनिवार्य रूप से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने अधिकारियों को अवैध उत्खनन, अवैध प्लाटिंग व अवैध शराब के मामलों पर भी लगातार कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। सड़कों पर दुर्घटना के रोकथाम के लिए यातायात नियमों के पालन करने तथा आवारा पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट तथा सींग में रेडियम पेंट करने के लिए कहा।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कहा कि जिले में संचालित उद्योगों में बड़े पैमाने पर ठेका श्रमिक दूसरे राज्यों से काम करने आते है। उद्योग व ठेका श्रमिकों के बीच आपसी सामंजस्य से काम हो। यदि उनके बीच किसी प्रकार का विवाद होता है तो कानून व्यवस्था प्रभावित होती है ऐसे में प्रशासन व पुलिस के अधिकारी नियमित रूप से उद्योगों का भी निरीक्षण करें। साथ ही उद्योगों से समन्वय कर उनके संस्थानों में कार्यरत लोगों की पूरी जानकारी भी संकलित करके रखने के निर्देश भी उन्होंने दिए। साथ ही कहा कि उद्योगों के बाहर वाहनों की पार्किंग रोड पर नहीं होनी चाहिए, संबंधित उद्योग में इसके लिए व्यवस्था हो यह भी सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी अप्रिय घटना के प्रभावी नियंत्रण में सूचना सबसे महत्वपूर्ण होती है। जितनी जल्दी सूचना मिलती है उतनी तेजी से कार्यवाही करना संभव होता है। जो उस घटना के नकारात्मक प्रभावों को काफी हद तक कम कर देता है। सूचना के आदान-प्रदान के लिए शीर्ष अधिकारी से लेकर निचले मैदानी अमले तक समन्वय होना चाहिए। यदि पुलिस और प्रशासन के बीच अच्छा आपसी सामंजस्य है तो कई घटनाएं प्राथमिक स्तर पर ही सुलझ जाती है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि आपस में अच्छा समन्वय रखें तथा तमाम जरूरी सूचनाएं आपस में साझा करते रहे। इस दौरान एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा, जिला परिवहन अधिकारी श्री दुष्यंत रायस्त, सीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय, ज्वाईंट कलेक्टर श्री डी.आर.रात्रे, ज्वाईंट कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, एसडीएम धरमजयगढ़ श्री डिगेश पटेल, एसडीएम खरसिया श्री रोहित सिंह, एसडीएम घरघोड़ा श्री रमेश मोर, एसडीएम लैलूंगा सुश्री अक्षा गुप्ता सहित सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

1000871461

नशीली दवाओं के विरूद्ध अभियान चलाकर करें कार्यवाही

कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि नशीली दवा के गिरफ्त में आकर युवा आपराधिक गतिविधियों की ओर बढ़ते है। इसके रोकथाम के लिए आवश्यक है कि नशीली दवा बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को मेडिकल संचालकों की बैठक लेकर नशीली दवाओं के गैर कानूनी विक्रय के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए।

भारी वाहनों में स्पीड गवर्नर की करें नियमित जांच

कलेक्टर श्री गोयल ने जिला परिवहन अधिकारी को विशेष रूप से निर्देशित किया कि रायगढ़ औद्योगिक जिला होने के कारण यहां भारी वाहनों की काफी आवाजाही है। जिससे सड़क दुर्घटना के बहुत से मामले सामने आते है। इन पर प्रभावी रूप से रोकथाम के लिए जरूरी है कि खनिज का परिवहन करने व धान का परिवहन कर रहे वाहनों में स्पीड गर्वनर की जांच की जाए। इससे लोगों में भी जागरूकता बढ़ेगी। इसी के साथ कलेक्टर श्री गोयल ने स्कूली वाहनों की भी नियमित जांच करने के निर्देश दिए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article गौ हत्या कर मांस काट के खा रहे आरोपियों को धरमजयगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article युवा कार्यक्रम जिला सलाहकार समिति के सदस्य बने शशि पटेलकेंद्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय ने कि नियुक्ति
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ थाना को मिला नया नेतृत्व, राजेश जांगड़े बने थाना प्रभारी प्रेस क्लब सदस्यों ने किया सौजन्य भेंट मुलाकात!
Latest News 22 April 2026
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
Latest News 20 April 2026
धरमजयगढ़, शाहपुर के होनहार छात्र दिशांत पटेल ने 10वीं सीबीएसई में 95% अंक लाकर सफलता प्राप्त की!
Latest News 17 April 2026
निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन साल का रिकॉर्ड खंगालेंगे संभागीय संयुक्त संचालक, मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बोर्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई.
Latest News 15 April 2026
दक्ष अग्रवाल ने 97.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास, विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया मान!
Latest News 15 April 2026
गृहमंत्री शाह ने ममता बनर्जी-हुमायूं कबीर पर जमकर हमला बोला, कहा- ‘बंगाल में कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता…’
Latest News 15 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?