By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: चैत्र नवरात्र मेला अंबेटिकरा एसडीएम ने ली अधिकारियों और समिति सदस्यों की बैठक
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > चैत्र नवरात्र मेला अंबेटिकरा एसडीएम ने ली अधिकारियों और समिति सदस्यों की बैठक
Latest News

चैत्र नवरात्र मेला अंबेटिकरा एसडीएम ने ली अधिकारियों और समिति सदस्यों की बैठक

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:58
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
1000953656
SHARE
1000953656

इक्कीस सौ ज्योत जलाने का रखा गया

*छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ धरमजयगढ़*
शासकीय मंदिर समिति धरमजयगढ़ द्वारा संचालित मंदिर अंबेटिकरा में आगामी चैत्र नवरात्र मेला की तैयारी के लिए एसडीएम दिगेश पटेल ने जनपद सभा कक्ष में अधिकारियों कर्मचारियों एवम समिति सदस्यों की एक आवश्यक बैठक ली।बैठक में सभी विभागों एवम समिति को जवाबदारियां सौंपी गई। मुख्य मंदिर,मूर्ति एवम मुख्य प्रवेश द्वार की पुताई पेंटिंग सहित सड़क मरम्मत की जवाबदारी लोक निर्माण विभाग को दिया गया है।मुख्यनगर पालिका अधिकारी धरमजयगढ़ को प्रतिदिन मंदिर परिसर की साफ सफाई,स्वच्छता,पेयजल प्रतिदिन दो टैंकर पानी की व्यवस्था,स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जवाबदारी दी गई है।ग्राम पंचायत शाहपुर को अपने प्रवेश द्वार की रंगाई पुताई एवम सड़क के दोनो तरफ झाड़ियों की सफाई, अमलीटिकरा पंचायत को भी सड़क मरम्मत में पीडब्लूडी विभाग को सहयोग करने कहा गया है।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पानी पाउच एवम पानी बॉटल आपूर्ति एवम सभी हैंडपंपों को दुरुस्त करने का निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने दिया है।

1000953638

पुलिस को पहली दिन से नवरात्र मेला तक माता के श्रृंगार की रखवाली के लिए एक चार का गार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।साथ ही अन्य दिनों में दर्शनार्थियों को शांति पूर्वक दर्शन हेतु कोटवार एवम महिला पुलिस का मांग किया गया है।कोषालय अधिकारी को समय पर जेवर निकालने और जमा करने का निर्देश दिया गया है।मनोकामना ज्योति कलश अधिक से अधिक संख्या में स्थापना करवाने पर विचार किया गया। जिसमें यह निर्णय लिया गया की सभी हिंदू धर्म मानने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को ज्योत जलाने प्रेरित करना है।ज्योत कलश इस वर्ष इक्कीस सौ प्रज्जवलित कराने का लक्ष रखा गया है।इसके लिए सभी पटवारियों,सचिवों और मैदानी कर्मचारियों को भी ज्योति कलश रशीद बुक देने का निर्णय लिया गया है।बैठक में समिति के सदस्य आशीष विश्वास ने एसडीएम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप के प्रयास से मंदिर के जमीन का सीमांकन हो सका। शासकीय मंदिर के नाम से खेती जमीनों को भी नीलामी नही करने का सुझाव दिया गया जिस पर सहमति बनी। सदस्य हरिचरण अग्रवाल ने मंदिर में एक घंटा विशेष पूजा का सुझाव रखा गया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।समिति के सचिव टीकाराम पटेल ने बताया कि अंबेटिकरा पहला प्रवेश द्वार से भंवरखोल चौक तक सड़क चौड़ीकरण,मंदिर के पूरी सीमा का अहाता निर्माण,मांड नदी में एनीकेट निर्माण हेतु मुख्यमंत्री को आवेदन दिया गया था जिस पर तेजी से कार्यवाही जारी है।बैठक में नीलमणि पटेल,गोविंद साव,माधोराम पटेल, भरत साहू,सरपंच शाहपुर नवधाराम दूधिया,गोपाल राठिया, शतीस जेठवानी, शिव कुमार राठिया,रमेश चैनानी सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1000952287 कोरवा जाति सम्मेलन में भाग लेने कापू के कुमारता पहुंचे श्री प्रबल प्रताप जूदेव
Next Article धरमजयगढ़ के ग्राम तराई मार की जागरूक महिलाओं ने गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज प्रदेश में ख्याति प्राप्त है धरमजयगढ़ का दशहरा उत्सव, भव्य पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा और रावण दहन रहेगा आकर्षण का केंद्र!
Latest News 19 September 2026
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज!
Latest News 19 September 2026
लोक निर्माण विभाग में 1 अक्टूबर से GePNIC के जरिए होगी ई-निविदा प्रक्रिया!
Latest News 19 September 2026
प्रसव पीड़ा से कहरती रही महिला, ग्रामीणों ने खाट के सहारे नदी पार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया!पढ़े पूरी खबर!
Latest News 19 September 2026
धरमजयगढ़ में गूंजा ‘आशीर्वाद का दीया’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर जताया सम्मान!
Latest News 18 September 2026
धरमजयगढ़ में गूंजा ‘आशीर्वाद का दीया’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर जताया सम्मान!
Latest News 17 September 2026
580509 1
धरमजयगढ़ में गूंजा ‘आशीर्वाद का दीया’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर जताया सम्मान!
Latest News 17 September 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?