By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: भूपेश बघेल पर बरसे मुख्यमंत्री, साय ने कहा – जिसके ऊपर 508 करोड़ लेने का आरोप, उसे कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > भूपेश बघेल पर बरसे मुख्यमंत्री, साय ने कहा – जिसके ऊपर 508 करोड़ लेने का आरोप, उसे कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी
Latest News

भूपेश बघेल पर बरसे मुख्यमंत्री, साय ने कहा – जिसके ऊपर 508 करोड़ लेने का आरोप, उसे कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:59
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
1001020446

रायपुर –भूपेश बघेल पर महादेव सट्टा एप को निर्बाध रूप से चलवाने के लिए 508 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप है, एफआईआर भी हुआ है. जिसने पूरे पांच साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़िया लोगों को लूटने का काम किया, ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है. जिन्होंने पहले गंगाजल की झूठी कसम खाकर गंगा मैया का अपमान किया और अब महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा. ऐसे प्रत्याशी को मजा चखाना है, उसकी जमानत जब्त करानी है. ऐसे हराना है कि आने वाले समय में भूपेश बघेल राजनांदगांव की तरफ नजर उठा के भी न देख सकें. ये बातें आज राजनांदगांव के मुढ़ीपार, डोंगरगढ़ में आयोजित विशाल जनसभा में सीएम विष्णु देव साय ने कही. उन्होंने कांग्रेस की विफलताओं को आमजन के सामने रखा और कांग्रेस को सबक सिखाने की बात कही.साय ने क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांगों पर कहा कि अभी आचार संहिता लगा है, इस नाम से घोषणा नहीं कर रहा हूँ. जैसे ही आचार संहिता हटेगी, चुनाव के बाद आपके इन सभी मांगों को प्रमुखता से सांय-सांय पूरा करेंगे. उन्होंने जनता से मांग की कि विधानसभा चुनाव में हम यहाँ पिछड़ गए थे, लेकिन इस बार आपका भरपूर सहयोग चाहिए, ये आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूं.

Contents
संतोष पांडेय के लिए मांगा वोटपालिका उपाध्यक्ष समेत कई लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

संतोष पांडेय के लिए मांगा वोट

सभा में मुख्यमंत्री ने जनता से कहा कि संतोष पांडेय वर्तमान में यहां के सांसद हैं. अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र की मांगों को संसद में प्रमुखता से उठाया इसलिए उनके अच्छे कार्यों को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से उन्हें प्रत्याशी बनाया है. आप सभी से अपील करता हूँ कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आगामी 26 अप्रैल को भाई संतोष पांडेय को अपने कीमती मत देकर पुनः सांसद बनाएं.

पालिका उपाध्यक्ष समेत कई लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

आम सभा के दौरान डोंगरगढ़ नगर पालिका के उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा और पार्षद अलका जयेश सहारे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी भाजपा में प्रवेश किया. डोंगरगढ़ नगर पालिका उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा ने बताया कि मोदी और भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा से जुड़ने का फ़ैसला किया है.

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1001019904 राजू भैया अमर रहे से गूंज उठा सभा स्थल, क्षेत्र के विकास के लिए उनके योगदान को नहीं भूल सकता यह क्षेत्र श्रद्धांजलि व स्वस्थ शिविर में उमड़ा जन सैलाब
Next Article 1001020419 BREKING : तस्करी रोकने गए युवाओं के साथ मवेशी तस्करो ने की मारपीट…धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र का मामला..
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

जनजागरुकता रैली निकालकर गौ माता को राष्ट्रमाता दर्जा देने की मांग कापू तहसील कार्यालय पहुंच शौपा गया ज्ञापन!
Latest News 27 April 2026
धरमजयगढ़ में मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर बड़ी चोरी : ₹1.50 लाख के माल और नगदी पर हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी
Latest News 27 April 2026
धरमजयगढ़ में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती, 4 मई को वॉक-इन-इंटरव्यू!
Latest News 26 April 2026
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण की कोशिश, वन विभाग ने 22 लोगों को किया गिरफ्तार…
Latest News 26 April 2026
धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026 : सीएम विष्णुदेव साय का निर्णायक कदम – धर्मांतरण पर सख्ती और समाज में संतुलन
Latest News 26 April 2026
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी की उपस्थिति में केलो विहार समिति के सदस्यों से संवाद, पात्र हितग्राहियों को किया गया मांग पत्र वितरण
Latest News 24 April 2026
राघव चड्ढा समेत बागी सांसदों ने ज्वाइन की BJP, नितिन नवीन ने दिलाई सदस्यता, खिलाई मिठाई
Latest News 24 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?