By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: जनरल ऑब्जर्वर डॉ अंशज सिंह एवं पुलिस ऑब्जर्वर श्री मुख्तार मोहसिन ने नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > जनरल ऑब्जर्वर डॉ अंशज सिंह एवं पुलिस ऑब्जर्वर श्री मुख्तार मोहसिन ने नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण
Latest News

जनरल ऑब्जर्वर डॉ अंशज सिंह एवं पुलिस ऑब्जर्वर श्री मुख्तार मोहसिन ने नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:59
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1001043261

रायगढ़/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत रायगढ़ संसदीय क्षेत्र-02 के लिए आज नामांकन के अंतिम तिथि रही। इसके साथ निर्वाचन की प्रक्रिया को निर्बाध रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर डॉ.अंशज सिंह, आईएएस एवं पुलिस ऑब्जर्वर श्री मुख्तार मोहसिन, आईपीएस रायगढ़ पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर भी साथ उपस्थित रही।

1001043262


जनरल एवं पुलिस आब्जर्वर ने जिला कार्यालय में बनाए गए विभिन्न नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्वाचन के मद्देनजर निगरानी एवं सुरक्षा हेतु कलेक्टोरेट में लगाए गए सीसी टीवी कैमरे की मॉनिटरिंग कक्ष का अवलोकन किए। निरीक्षण के दौरान सी-विजिल कक्ष भी पहुंचे। यहां उन्होंने विधान सभावार आ रहे शिकायतों एवं निराकरण के प्रक्रिया की जानकारी ली। डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा ने बताया कि सी-विजिल में प्राप्त शिकायत को सबसे नजदीक उपस्थित एफएसटी को सौंपा जाता है। जिसका एफएसटी टीम द्वारा निराकरण कर फोटो सहित अपलोड करती है। इसी तरह आचार संहिता उल्लंघन एवं निर्वाचन से संबंधित शिकायत हेतु स्थापित कक्ष नंबर में टोल फ्री नंबर 1950 में प्राप्त हो रही शिकायतों की जानकारी ली। मौके पर उन्होंने शिकायत निराकरण पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कंट्रोल रूम में वीडियो अवलोकन टीम, लेखा टीम के कार्यों की जानकारी लेते हुए व्यय संधारण का अवलोकन किए। इस दौरान उन्होंने मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी, पोस्टल बैलेट एवं ईडीसी कक्ष का भी निरीक्षण कर जानकारी ली।


Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article वेयरहाउस से कड़ी सुरक्षा के साथ ईवीएम और VVPAT को लाया गया धरमजयगढ़
Next Article 1001044460 गोदाम पहुंची जांच टीम, कई बिंदुओं पर ली जानकारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा
Latest News 19 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा!
Latest News 19 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा!
Latest News 19 August 2026
युवा मोर्चा की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी की खबर गलत मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की कामकाजी बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा— विवेक पाण्डेय धरमजयगढ़ मंडल भाजपा मीडिया प्रभारी!
Latest News 18 August 2026
मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की बैठक हुई संपन्न। जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक!
Latest News 17 August 2026
साइबर जागरूकता अभियान से जुड़ें, सुरक्षित डिजिटल भविष्य की ओर बढ़ें — राजेश जागड़े थाना प्रभारी धरमजयगढ़
Latest News 17 August 2026
अटल जी की पुण्यतिथि पर अटल परिसर में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने याद किया राष्ट्रनेता का विराट व्यक्तित्व!
Latest News 17 August 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?