By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: तमनार में आम सभा को संबोधित करने पहुंचे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > तमनार में आम सभा को संबोधित करने पहुंचे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
Latest News

तमनार में आम सभा को संबोधित करने पहुंचे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:59
Vivek Pandey
Share
7 Min Read
SHARE
1001062077

रायगढ़:- 26अप्रैल को जिले के तमनार में भाजपा मण्डल द्वारा आयोजित विजय शंखनाद विशाल रैली के बीच आममसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय! बोले- कांग्रेस की सरकार ने 5 साल तक छत्तीसगढ़ को भ्र्ष्टाचार, अपराध और अत्याचार का गढ़ बनाया ! महीने के पहले हफ्ते में आएगी महतारी वंदन योजना की राशि.. कांग्रेसी फैला रहे भ्रम !!! परिवार का सबसे छोटा सदस्य हूँ, “नेता नहीं बेटा बनकर करूंगा सेवा”- राधेश्याम राठिया !!
मुख्यमंत्री बनने के बाद CM विष्णु देव साय का तमनार में प्रथम आगमन हुआ है। आगमन के बाद अपने क्षेत्र के नेता को सामने देखकर कार्यकर्ताओं में खुसी की लहर दौड़ पड़ी। बड़े माला के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,सुनीति सत्यानंद राठिया,सुषमा खलखो, शांता साय,गुरूपाल भल्ला,सकील अहमद, क्षेत्रीय भाजपा नेता अश्विनी पटनायक,गोकुलानंद पटनायक, सतीश बेहरा,कैलाश पटनायक,विनायक पटनायक आदि व लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया उपस्थिय थे।

1001062075


क्या बोले CM साय…
जब कांग्रेस की सरकार की थी,तो पाकिस्तन बार बार गीदड़ धमकी देती थी। शीर्ष फायर का उल्लंघन किया जाता था, हमारे सैनिकों के सिर को काटकर पाकिस्तान के सैनिक पैरों से फुटबॉल खेला करते थे। लेकिन कांग्रेस की सरकार शालीनता पूर्वक बस समझौता करती थी। लेकिन हमारे मोदी के पीएम बनने के बाद पाक की गीदड़ धमकी बंद हो गई। और उनके कायराना हरकतों का अब मुतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

कांग्रेस पर साधा निशाना…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली, उससे ज्यादा अंतर से इस बार लोकसभा चुनाव में उनको हराना है। कांग्रेस की सरकार बस बड़े बड़े वादा करती है, और पिछले 5 साल तक कोई भी वादा नही निभाई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बीते 5 साल तक प्रदेश को अपराध, अत्याचार और भ्रष्टाचार का गढ़ बनाया। कोयला,डीएमएफ की राशि,नरवा गरवा और घुरवा बारी में जैसी योजना में भारी भ्रष्टाचार किये। प्रदेश के मुखिया रहते भूपेश बघेल ने महादेव सट्टा एप घोटाला किया, इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है। लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही सभी घोटालेबाजो की जांच शुरू हो गई। भूपेश बघेल पर FIR हो गई है। वे अधिकारी भी नही बचने वाले है जिन्होंने सरकार की गलत नीति का सपोर्ट किया है। सबकि जांच हो रही है और घोटालेबाज जेल की चक्की पीस रहे है।

साय ने कहा कि मोदी जी ने PSC घोटाले की उच्चस्तरीय जांच होने की बात कही थी और अब इस घोटाले की जांच CBI को करने की अनुमति मिल गई है।

मोदी की गारंटी पूरा करेंगे साय-साय

CM ने कहा कि हमारी सरकार बीते 4 महीने में मोदी की कई गारंटी को पूरा की है। आवास, धान खरीदी और बोनस, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 1000 रु प्रति माह राशि देने का वादा किया गया है। इन सभी वादों को हमारी सरकार पूरा करती जा रही है, बचे हुए मोदी की सभी गारंटी को चुनाव के बाद साय साय पूरा किया जाएगा।

1001062080

महीने के पहले सप्ताह में जमा होगी महतारी वंदन योजना की राशि- CM साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि महीने के पहले सप्ताह में ही हितग्राहियों के खाते में आ जाएगी। कांग्रेस के पास कुछ मुद्दा नहीं होने के कारण वह भ्रम फैला रहे हैं कि चुनाव के पहले तक की महतारी वंदन योजना की राशि दी जाएगी।

सीएम साय ने लोगों से पूछते हुए कहा कि क्या कांग्रेस की सरकार एक लाख रुपये प्रति माह महिलाओं को दे पाएगी। जिसके लिए वे फॉर्म भरवा रहे हैं। कांग्रेस की सरकार बस भ्रम फैलाने और झूठा वादा करने जानती है।

आरक्षण पर बोले- जब कांग्रेस की सरकार थी तो संविधान में कई बार संशोधन किया गया। लेकिन आरक्षण खत्म नहीं हुआ। लेकिन अब कांग्रेस की सरकार आरक्षण खत्म करने की बात कर रही है। लेकिन मोदी की सरकार आदिवासियों को प्राप्त आरक्षण खत्म होने नहीं देगी।

विरासत टैक्स पर बोले– कांग्रेस की सरकार बनने पर देश में विरासत टैक्स लागू करने के बात की जा रही है। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा “मेहनत हमारे पूर्वज करेंगे, और उनकी मृत्यु के उपरांत 45 % उत्तराधिकारी को जाएगा और 55 % सरकार को जाएगी। भला ये होना चाहिए क्या..?” उन्होंने कांग्रेस सरकार की भावना को खतरनाक बताया और सचेत रहने की बात कही।
-विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
-आप सभी से आशीर्वाद लेने आया हूं। मुझे लोकसभा के प्रत्याशी बनाये है। मैं इस परिवार में सबसे छोटा सदस्य हूं, मुझे बेटा और भाई समझकर आशिर्वाद देना। मैं नेता बनकर नई बेटा बनकर सेवा करूंगा।
-राधेश्याम राठिया, प्रत्याशी, रायगढ़ लोकसभा

रिटायर्ड कर्मचारी और कांग्रेस नेताओं ने किया भाजपा प्रवेश

भाजपा के विचारधाराओं से प्रेरित होकर कांग्रेस से कुछ कार्यकर्ता और नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री के समक्ष कांग्रेसी नेता अशोक अग्रवाल, ठंडाराम व अन्य कई कार्यकर्ता भाजपा पार्टी में शामिल हुए हैं। वहीं रिटायर कर्मचारी नेत्रानंद पटनायक, सदानंद पटनायक ने भी भाजपा प्रवेश किया है। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार ब्लॉक भाजपा मण्डल तमनार अध्यक्ष जतीन साव थे जो समुचे तमनार भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओं भाई चारे भावनाओं से जोड़कर रखे हुए हैं, ये बहुत कर्मठ युवा कार्यकर्ता हैं।
इस कार्यक्रम में तमनार ब्लॉक एवं रायगढ़ जिले के लगभग पचास की संख्या में ईलेक्टानिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार गण शामिल हुए थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण गंभीरता से ले ट्रेनिंग-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Next Article प्रधानमंत्री मोदी की मेहनत देखकर कोई कार्यकर्ता चुप नही बैठ सकता_ टीकाराम पटेल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

छाल रेंज में भ्रष्टाचार के आरोप हरे-भरे वनों की कटाई से लेकर चहेते ठेकेदारों को काम देने तक के आरोप, विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल!
Latest News 20 June 2026
स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल ज़ी के जयंती पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि!
Latest News 20 June 2026
रायगढ़ सी.एस. ई.बी. भण्डार मे कबाड़ घोटाला गेट पास से ज्यादा स्क्रैप कराया लोड!
Latest News 19 June 2026
SBI PO Notification 2026 Out : SBI PO के 1500 पदों पर भर्ती, 8 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए डिटेल्स ?
Latest News 19 June 2026
21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र*
Latest News 17 June 2026
पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव!
Latest News 16 June 2026
प्रभाकर शुक्ला होंगे धरमजयगढ़ के नए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, भरत लाल साहू का बड़ी करेली तबादला!! बेहतरीन प्रशासनिक कार्य और कार्यों की कुशल दक्षता के लिए जाने जाते हैं प्रभाकर शुक्ला! पूर्व में दे चुके हैं अपनी सेवा!
Latest News 14 June 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?