By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: महादेव सट्टा ऐप केस : ED ने तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट की फाइल ; जिसमे 8 आरोपियों सहित 17 कंपनियों के नाम शामिल…
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > महादेव सट्टा ऐप केस : ED ने तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट की फाइल ; जिसमे 8 आरोपियों सहित 17 कंपनियों के नाम शामिल…
Latest News

महादेव सट्टा ऐप केस : ED ने तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट की फाइल ; जिसमे 8 आरोपियों सहित 17 कंपनियों के नाम शामिल…

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:59
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
1001077128

रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को रायपुर की स्पेशल PMLA कोर्ट में 2000 से अधिक पन्नों की तीसरी सप्लीमेंट्री (पूरक) चार्जशीट फाइल कर दी है। चार्जशीट में 8 आरोपियों और सट्टेबाजी हवाला लेन-देन से जुड़ी 17 कंपनियों के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा चार्जशीट में ED ने हरिशकंर टिबरेवाल, संदीप मोदी, कमल किशोर, प्रशांत बागरी और दो अन्य आरोपी फरार घोषित किया गया है। यह भी बताया गया है कि सूरज चोखानी और गिरीश तलरेजा पहले से ही गिरफ्तार हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी बताया गया है कि आरोपी टिबरेवाल ने महादेव ऐप प्रमोटर की सट्टेबाजी ऐप स्काई एक्सचेंज का प्रमुख साझेदार है।

आरोप है कि उसने स्काई एक्सचेंज से अर्जित राशि को 17 भारतीय डमी कंपनियों और ऑफशोर कंपनियों के माध्यम से शेयर बाजार में इन्वेस्ट किया। ये डमी कंपनियां, टिबरेवाल के करीबी सहयोगी और गिरफ्तार आरोपी सूरज चोखानी के निर्देशन में काम करती थीं।

आरोप पत्र में इन कंपनी का नाम शामिल : ED ने आरोप पत्र में 17 कंपनियों के नाम शामिल है । ये कंपनी ने स्काई एक्सचेंज के जिरए सट्टेबाजी के ब्लैक मनी को शेयर बाजार में वाइट करने में शामिल है।

01) मेसर्स एबिलिटी गेम्स प्राइवेट लिमिटेड
02) मेसर्स एबिलिटी स्मार्टटेक प्राइवेट लिमिटेड
03) मेसर्स एबिलिटी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड
04) मेसर्स ब्रिलिनेंट इन्वेस्टमेंट कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड
05) मेसर्स डिस्कवरी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड
06) मेसर्स फॉरेस्ट विनकॉम प्राइवेट लिमिटेड
07) मेसर्स स्वर्ण भूमि वाणिज्य प्राइवेट लिमिटेड
08) मेसर्स ड्रीम अचीवर्स कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड
09) मेसर्स इकोटेक जेनरल ट्रेडिंग एलएलसी
10) मेसर्स कैटरफील्ड ग्लोबल डीएमसीसी–(दुबई स्थित कंपनी)
11) मेसर्स प्लस कमोडिटीज डीएमसीसी–(दुबई स्थित कंपनी)
12) मेसर्स जेनिथ मल्टी ट्रेडिंग डीएमसीसी (दुबई स्थित कंपनी)

ED की जांच के दौरान पता चला है कि कथित तौर पर टिबरेवाल के निर्देश पर स्टॉक पोर्टफोलियो में 423 करोड़ रुपए 29 फरवरी तक डायवर्ट किए गए। ED के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर निवेश स्मॉल और मिडकैप शेयरों में थे।

ईडी ने टिबरेवाल और उनके सहयोगियों के नियंत्रण में स्टॉक पोर्टफोलियो में 580 करोड़ रुपए की प्रतिभूतियां रखने वाली भारतीय कंपनियों की पहचान की है और उन्हें जब्त कर लिया है। यह भी पता चला है कि विदेशी संस्थाओं ने भी एफपीआई के जरिए भारत में निवेश किया।

ED की जांच में सट्टेबाजी के कारोबार से हुई इनकम को इन कंपनियों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शेयर बाजार में निवेश करने के सबूत भी मिले हैं। एक एक्सेल शीट भी बरामद हुई है। इसमें इन कंपनियों ने पेशेवर एंट्री ऑपरेटरों की मदद से सट्टेबाजी फंड को बैंक प्रविष्टियों में बदल दिया। ऐसा बैंक खातों में बैंक बैलेंस प्राप्त करने के लिए किया गया था।

ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी गिरीश तलरेजा भोपाल का हवाला ऑपरेटर है, जो लोटस 365 का प्रमोटर है। ईडी की जांच में उसके भोपाल के शुभम सोनी और रतनलाल जैन से संबंध का खुलासा हुआ है। शुभम सोनी, प्रदीप तलरेजा और रतनलाल जैन के बीच करोड़ों रुपए के बड़े लेन-देन का पता चला है। जांच से पता चला है कि प्रदीप तलरेजा भी महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों में से एक है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article बेलगाम होकर प्लांट से फ्लाइऐश लेकर आ रहे वाहनो से उड़ रहा राख का गुबार.आम नागरिक हो रहे परेशान : शिशुपाल गुप्ता
Next Article 1001079631 एस‌ईकेएमसी ने मनाया मजदूर दिवस किया गया संगोष्ठी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

छाल रेंज में भ्रष्टाचार के आरोप हरे-भरे वनों की कटाई से लेकर चहेते ठेकेदारों को काम देने तक के आरोप, विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल!
Latest News 20 June 2026
स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल ज़ी के जयंती पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि!
Latest News 20 June 2026
रायगढ़ सी.एस. ई.बी. भण्डार मे कबाड़ घोटाला गेट पास से ज्यादा स्क्रैप कराया लोड!
Latest News 19 June 2026
SBI PO Notification 2026 Out : SBI PO के 1500 पदों पर भर्ती, 8 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए डिटेल्स ?
Latest News 19 June 2026
21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र*
Latest News 17 June 2026
पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव!
Latest News 16 June 2026
प्रभाकर शुक्ला होंगे धरमजयगढ़ के नए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, भरत लाल साहू का बड़ी करेली तबादला!! बेहतरीन प्रशासनिक कार्य और कार्यों की कुशल दक्षता के लिए जाने जाते हैं प्रभाकर शुक्ला! पूर्व में दे चुके हैं अपनी सेवा!
Latest News 14 June 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?