By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: छत्तीसगढ़ राज्य की IPL सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई पुणे, महाराष्ट्र से 26 सटोरिये गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > छत्तीसगढ़ राज्य की IPL सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई पुणे, महाराष्ट्र से 26 सटोरिये गिरफ्तार
Latest News

छत्तीसगढ़ राज्य की IPL सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई पुणे, महाराष्ट्र से 26 सटोरिये गिरफ्तार

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:59
Vivek Pandey
Share
10 Min Read
1001084711
SHARE
1001084711

सटोरियों से 30 करोड़ रूपये से अधिक के लेन-देन मिली जानकारी…25 लाख रूपये का मशरूका जप्त 

रायुपर।  पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में थाना गंज के अपराध क्रमांक 184/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गोवा के एम.व्ही.आर. होम्स स्थित एक फ्लैट में रेड कार्यवाही कर फ्लैट से 08 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 नग लैपटॉप, 01 नग कैमरा, 01 नग कैल्क्यूलेटर, 27 नग मोबाईल फोन (जिसमें 07 नग की-पेड मोबाईल फोन डब्बा पैक है), 01 राउटर एवं लिंक कनेक्टर जुमला कीमती लगभग 10,00,000/- रूपये तथा 11 नग ए.टी.एम. कार्ड एवं 01 चेक बुक जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था।

गिरफ्तार सटोरियों सेे पूछताछ एवं विवेचना क्रम में पाया गया कि उनके अन्य साथी महाराष्ट्र के पुणे में बैठकर महादेव एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है। चूंकि एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट रायपुर की टीम थाना माना के प्रकरण में आरोपी पतासाजी हेतु पूर्व से महाराष्ट्र में उपस्थित थी। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पूर्व से उपस्थित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम की सहायता हेतु 01 अन्य टीम का गठन कर पुणे महाराष्ट्र रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा पुणे पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया गया जो कि पुणे के भारती विद्यापीठ क्षेत्र के कृष्णा पिकुंज एवं राजदीप अपार्टमंेट स्थित 02 अलग – अलग फ्लैट में रहकर सट्टा खिला रहे थे। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम के सदस्यों द्वारा लगातार 07 दिवस तक उक्त जगह में दूधवाला, सब्जी वाला, पेपर वाला बनकर रेकी की गई तथा प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा पूरे लोगों की उपस्थिति होते ही दोनों स्थानों पर एक साथ रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान दोनों फ्लैट में कुल 26 व्यक्ति उपस्थित थे, जो लैपटॉप, मोबाईल फोन व अन्य के माध्यमों से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे।

सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान रेड्डी 67, महादेव 149 एवं लेजर 10 आई.डी. पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार करने के साथ ही पप्पू जेठवानी जो थाना पुरानी बस्ती रायपुर का हिस्ट्रीशीटर है, को इस व्यवसाय में संलिप्त होना तथा साथ में मिलकर सट्टा संचालित करना बताया गया। रायपुर निवासी नवीन वैद्य, कोरबा निवासी पिंटू एवं चांपा निवासी नयन तीनों मुरली से जुड़े हुए है तथा इसी से आई.डी. लेते है। मुरली एवं पिंटू के दुबई में होने की संभावना है।

जिस पर सभी 26 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप 11 नग, मोबाईल फोन 98 नग, कैल्कुलेटर 01 नग, वाईफाई 02 नग, रजिस्टर 03 नग, पास बुक 30 नग, चेक बुक 09 नग, एटीएम 81 नग तथा सिम कार्ड 50 नग जुमला कीमती लगभग 25 लाख रूपये जप्त किया गया है। सटोरियों के पास जप्त लैपटॉप एवं मोबाईल फोन में लगभग 30 करोड़ रूपये से अधिक के लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई है तथा 1,000 से अधिक प्लेयर की जानकारी भी इनके द्वारा दी गई है। जिनके आंकड़े व जानकारी जुटाये जा रहे है।

सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 184/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में धारा 420, 120बी भादवि. एवं भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी एवं आई.टी. एक्ट की धारा 66सी जोड़ी जाकर विवेचना की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपियों में 22 छत्तीसगढ (रायपुर-07, दुर्ग-06, राजनांदगांव-03, जांजगीर-चांपा -02, कोरबा-02, सूरजपुर-01 एवं मानपुर मोहला-01) 03 मध्य-प्रदेश एवं 01 उत्तर प्रदेश के निवासी है।
प्रकरण में संलिप्त अन्य सटोरियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी

01 राहुल कोल्हाटकर पिता कैलाश कोल्हाटकर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम निलजी थाना लालबर्रा
जिला बालाघाट (म.प्र.)।

02 समीर मेश्राम उर्फ बबलु पिता राजेन्द्र मेश्राम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम माहुद थाना अम्बागढ
चौकी थाना अम्बागढ चौकी जिला मोहला मानपुर।

03 अनुराग डहरिया पिता उमेन्द्र डहरिया उम्र 22 वर्ष निवासी गुलाबरा गली नंबर 18 थाना
कोतवाली जिला छिन्दवाडा (म.प्र.)

04 अक्षत दुबे पिता अरविंद दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी जी-20 ए.टी.एम. चौक के पास अवंति विहार थाना तेलीबांधा जिला रायपुर (छ.ग.)।

05 साहिल साहू पिता राजू साहू उम्र 21 वर्ष निवासी एन.टी.पी.सी. मेन रोड थाना दर्री जिला
कोरबा (छ.ग.)।

06 जॉन सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी मदर टेरेसा नगर पावर हाऊस पवन किराना
के पास थाना छावनीजिला दुर्ग (छ.ग.)।

07 शेखर वाधवानी पिता श्याम सुंदर वाधवानी उम्र 24 वर्ष निवासी किसाराम गुरूद्वारा के पास
लाखे नगर थाना आजाद चौक जिला रायपुर (छ.ग.)।

08 देवेश सचदेव पिता कन्हैया लाल उम्र 20 वर्ष निवासी जयकाली चौक के पास सारथी चौक
लाखे नगर थाना आजाद चौकजिला रायपुर (छ.ग.)।

09 साहित पराते पिता बृजलाल पराते उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मिरीया थाना बहेला जिला
बालाघाट (म.प्र.)।

10 अर्पित छाबडा पिता स्व. रत्न छाबडा उम्र 35 वर्ष निवासी मं.नं. 194 अनाज लाईन हटरी
बाजार गांधी चौक थाना कोतवाली जिला दुर्ग (छ.ग.)।

11 रोहित यादव पिता राजेश यादव उम्र 25 वर्ष निवासी दिग्विजय कालेज रोड सोनारपारा थाना
बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।

12 मिथुन चौहान पिता स्व. मन्नुलाल चौहान उम्र 38 वर्ष निवासी थाना चौक चांपा थाना चांपा
जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)।

13 सौरभ शुक्ला उर्फ बाबू पिता ओम प्रकाश उम्र 27 वर्ष निवासी के.पी.एस. स्कूल के पास
वैशाली नगर थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग (छ.ग.)।

14 हिरेश कुमार पिता गजेन्द्र लाल प्रजापति उम्र 22 वर्ष निवासी बैकुण्ठपुर हाईस्कूल के पास
थाना पटना जिला कोरिया (छ.ग.)।

15 मयंक लोहानी पिता विजय कुमार लोहानी उम्र 30 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी दुर्गा मंदिर के
पास थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।

16 रवि तेलवानी पिता स्व. लीलाराम तेलवानी उम्र 48 वर्ष निवासी सांई मंदिर के पास सत्यम
विहार कालोनी महादेव घाट रायपुरा थाना डी.डी. नगर जिला रायपुर (छ.ग.)।

17 विशाल कुमार पिता श्यामलाल चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी थाना चौक चांपा थाना चांपा
जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)।

18 आशय शिंदे पिता दीपक शिंदे उम्र 27 वर्ष निवासी बसंत टाकिज के पीछे कैम्प-01 भिलाई
थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.)।

19 आशीष पाहुजा पिता स्व. गोवर्धन पाहुजा उम्र 39 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैण्ड सांई
कालोनी थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.)।

20 राहुल प्रीतवानी पिता अशोक कुमार प्रीतवानी उम्र 36 वर्ष निवासी सोनकरपारा सारथी चौक
थाना आजाद चौक जिला रायपुर (छ.ग.)।

21 कमल सिंह पिता वीरनारायण सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी सुभाष चौक रामानुजगंज थाना
रामानुजगंज जिला सूरजपुर (छ.ग.)।

22 अंश भटठी पिता राकेश भटठी उम्र 19 वर्ष निवासी हाऊसिंग बोई भिलाई थाना जामुल जिला
दुर्ग (छ.ग.)।

23 सुजल रूपरेला पिता स्व. पुरूषोत्तम रूपरेला उम्र 18 साल निवासी गुप्ता किराना स्टोर्स के
पास वालफोर्ड सिटी भाटागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर

24 शशांक कुमार राय पिता सलील कुमार राय उम्र 46 वर्ष निवासी जी-23 सेक्टर 01 अवंति
विहार थाना तेलीबांधा जिला रायपुर (छ.ग.)।

25 भुनेश कुमार पिता देशपत राजपूत उम्र 26 वर्ष निवासी सरिला बहारा थाना अलालपुर जिला
हमीरपुर (उ.प्र.)।

26 अक्षत धनकर पिता तुलसी राम धनकर उम्र 26 वर्ष सा. रवेली थाना नंदनी अहिरवारा जिला दुर्ग (छ.ग.)।

कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, सउनि. किशोर सेठ, मोह0 कय्यूम, प्रेमराज बारिक, प्र.आर. नोहर देशमुख, चिंतामणी साहू, सरफराज चिश्ती, महेन्द्र राजपूत, मोह. सुल्तान, रविकांत पाण्डेय, कृपासिंधु पटेल, आर. जसवंत सोनी, हिमांशु राठौड़, अनिल राजपूत, राजिक खान, दिलीप जांगडे, महिपाल सिंह, संतोष सिन्हा, धनंजय गोस्वामी, सुरेश देशमुख, नितेश राजपूत, लालेश नायक एवं म.आर. बबीता देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1001083917 भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को ऐतिहासिक मतों से जिताए – शकील अहमद
Next Article धरमजयगढ़ नगर सहित कई बूथ होगी कांग्रेस मुक्त – महेश चैनानी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

छाल रेंज में भ्रष्टाचार के आरोप हरे-भरे वनों की कटाई से लेकर चहेते ठेकेदारों को काम देने तक के आरोप, विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल!
Latest News 20 June 2026
स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल ज़ी के जयंती पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि!
Latest News 20 June 2026
रायगढ़ सी.एस. ई.बी. भण्डार मे कबाड़ घोटाला गेट पास से ज्यादा स्क्रैप कराया लोड!
Latest News 19 June 2026
SBI PO Notification 2026 Out : SBI PO के 1500 पदों पर भर्ती, 8 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए डिटेल्स ?
Latest News 19 June 2026
21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र*
Latest News 17 June 2026
पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव!
Latest News 16 June 2026
प्रभाकर शुक्ला होंगे धरमजयगढ़ के नए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, भरत लाल साहू का बड़ी करेली तबादला!! बेहतरीन प्रशासनिक कार्य और कार्यों की कुशल दक्षता के लिए जाने जाते हैं प्रभाकर शुक्ला! पूर्व में दे चुके हैं अपनी सेवा!
Latest News 14 June 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?