By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: कलेक्टर जनदर्शन पुन: प्रारंभ, जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनसामान्य
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > कलेक्टर जनदर्शन पुन: प्रारंभ, जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनसामान्य
Latest News

कलेक्टर जनदर्शन पुन: प्रारंभ, जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनसामान्य

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 09:00
Vivek Pandey
Share
5 Min Read
SHARE
1001194332

ग्रामीणों ने बतायी अपनी समस्याएं, कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

रायगढ़/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में आज सृजन सभाकक्ष में जनसामान्य के समस्याओं को निराकरण करने हेतु कलेक्टर जनदर्शन पुन: प्रारंभ किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री गोयल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को सुनते हुए विभागीय अधिकारियों को आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
आयोजित जनदर्शन में जनपद पंचायत तमनार के ग्राम आमगांव की महिलाओं ने पीडीएस वितरण में अनियमितता की शिकायत लेकर पहुंची थी। महिलाओं ने कलेक्टर श्री गोयल को बताया कि ग्राम पंचायत सचिव द्वारा विगत कई साल से पीडीएस संचालन किया जा रहा है। जिनके द्वारा नियमित रूप से राशन वितरण नहीं किया जाता। इसके साथ ही सभी लोगों को पर्याप्त राशन नहीं मिल पाता। जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कलेक्टर से नियमित राशन प्रदान करवाने का आग्रह किया।

1001194331

कलेक्टर श्री गोयल ने आवेदन पर खाद्य अधिकारी को प्रकरण की जांच एवं कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार जनपद पंचायत पुसौर के ग्राम पंचायत कौवाताल कुधरीडीपा के ग्रामीणों ने शासकीय बोर का घर में खनन से पेयजल समस्या की शिकायत लेकर पहुंचे थे, उन्होंने बताया की जनसामान्य के जल समस्या निदान हेतु शासकीय बोर स्वीकृत किया गया था, लेकिन बोर को सामुहिक न करके ग्राम के पंच द्वारा अपने घर में करवाने से लोगों को पेयजल की समस्या हो रही है। कलेक्टर श्री गोयल ने एसडीएम को स्थल निरीक्षण कर उचित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के ग्राम छाल के ग्रामीण मुक्ति धाम से अवैध कब्जा हटवाने की मांग लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि एसईसीएल द्वारा ग्रामीणों के लिए शासकीय जमीन में मुक्तिधाम बना कर दिया गया था, जिसे ग्राम के व्यक्ति द्वारा अवैध रुप से कब्जा कर, जेसीबी से खेत बना कर आने जाने के रास्ता को बंद कर दिया गया है। जिससे गांव में किसी व्यक्ति के मृत्यु पश्चात दाह संस्कार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर श्री गोयल ने ग्रामीणों की मांग पर तहसीलदार छाल को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।

1001194327


ग्राम पंचायत बायंग के केनाडीपा मोहल्लेवासी आंगनबाड़ी क्रमांक 5 में कार्यकर्ता के रिक्त खाली पद को भरे जाने की मांग को लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने बताया की पिछले साल से पद खाली है, जिसको भरने के मांग विगत कई माह से किया जा रहा है लेकिन आज तक नही भरा गया है। जिस पर कलेक्टर श्री गोयल ने डीपीओ महिला एवं बाल विकास को विधिनुसार कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम पंचायत गेरवानी के सरपंच एवं ग्रामीण शासकीय प्राथमिक शाला गेरवानी तथा शिवपुरी प्राथमिक शाला के जर्जर भवन की जानकारी देने एवं भवन व्यवस्था की मांग को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि दोनों स्कूल अत्यंत जर्जर हो चुके हैं। जिसकी मांग विगत कई वर्षों से की जा रही है, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं किया गया हैं। उन्होंने बताया कि बारिश के दिनों में प्लास्टर गिरने की आशंका बनी रहती है, जिससे पालकों में भय व्याप्त है। कलेक्टर श्री गोयल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को प्राथमिकता से उचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

1001194326


तहसील छाल निवासी सददाम खान अपने पुत्र के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की मांग को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र के मल द्वार से संबंधित परेशानी है। जिसका पूर्व मेंं ऑपरेशन भी किया गया था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे के इलाज में परेशानी हो रही है। कलेक्टर श्री गोयल ने स्वास्थ्य विभाग को व्यक्तिगत रूप से संबंधित के उचित इलाज में सहायता के निर्देश दिए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित अपराध, शिकायतों के शीघ्र निकाल के दिए निर्देश….
Next Article बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन के बाद हटाए गए कलेक्टर-एसपी, IAS दीपक सोनी और IPS विजय अग्रवाल को मिली जिम्मेदारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

InShot 20261015 231732895
धरमजयगढ़ के पूर्व मे रहे एस.डी.एम. राजीव पाण्डेय सहित दो अन्य राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने IAS, DOPT से आदेश जारी पढ़े पूरी खबर!
Latest News 15 October 2026
770543 scaled
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!
Latest News 14 October 2026
धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Latest News 13 October 2026
बैंड बाजा और आतिशबाजियों के साथ अग्रसेन जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, अग्र समाज ने उत्साह के साथ मनाई जयंती!
Latest News 12 October 2026
युवा नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर हादसा, साइड देने के दौरान हुई घटना विद्युत पोल में टकराने से बार -बार बची वाहन 33 केवी लाइन को लेकर उठे गंभीर सवाल!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ में शारदीय नवरात्र की धूम, जयस्तंभ चौक बस स्टैंड में विराजमान हुईं मां दुर्गा! अम्बेटिकरा मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु मनोकामना ज्योत कलश के कर रहे दर्शन!
Latest News 11 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?