By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: शिवम कंस्ट्रक्शन द्वारा मनमाने तरीके से किया जा रहा है काम कृषि कार्य उपयोग की गाड़ी से किया जा रहा परिवहन का जोखिम भरा कार्य,ट्रेक्टर पलटी तो खुला पोल*
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > शिवम कंस्ट्रक्शन द्वारा मनमाने तरीके से किया जा रहा है काम कृषि कार्य उपयोग की गाड़ी से किया जा रहा परिवहन का जोखिम भरा कार्य,ट्रेक्टर पलटी तो खुला पोल*
Latest News

शिवम कंस्ट्रक्शन द्वारा मनमाने तरीके से किया जा रहा है काम कृषि कार्य उपयोग की गाड़ी से किया जा रहा परिवहन का जोखिम भरा कार्य,ट्रेक्टर पलटी तो खुला पोल*

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 09:01
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
1001214922 scaled
SHARE
1001214922


धरमजयगढ़ न्यूज़—— प्रबंधन ने गंभीर रूप से दुर्घटना में घायल मध्यप्रदेश के ड्राइवर मजदूरों को स्थानीय थाने मैं बिना सूचना दिए,पत्थलगांव अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर मामले को रफा दफा करने लेबर ड्राइवर को बाहर भेजने की कर रहें तैयारी।शिवम कंस्ट्रक्शन के प्रबंधक द्वारा जानबूझकर तथ्यों को छुपाया जा रहा है।ताकि पूरा मामला रफा दफा हो जाए।।

बता दें अन्य राज्य की खेती-किसानी कार्य के लिए पंजीकृत व उपयोग किए जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली से प्लांटो में निर्माण सामग्री सरिया लोहा ढोया जा रहा है। साथ ही दुर्घटना घटित होने के बाद ना तो नजदीकी थाने में इसकी सूचना दी जा रही है ना ही बाहरी लोगो के आने की सूचना नजदीकी थाने में दर्ज कराई जा रही है.

आपको बता दे ये घटना धरमजयगढ़ के भालू पखना में चल रहे प्रोजेक्ट में चल रहे शिवम कंट्रकशन की है.जहां सोमवार की सुबह एमपी के एक कृषि कार्य का ट्रेक्टर जो प्लांट में सरिया लादकर उपयोग किया जा रहा था वो ट्रेक्टर पलट गई जिसमे सवार तीन मजदूर बूरी तरह घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए पत्थल गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस दुर्घटना की सूचना नजदीकी पुलिस चौकी रैरुमा को भी नही दी गई।बता दें शिवम कंस्ट्रक्शन द्वारा बाहर से लेबर लाकर श्रम विभाग से बिना पंजीयन के अवैधानिक तरीके से प्लांट में कार्य करवाया जा रहा है।

देखें वीडियो

जो जांच का विषय है ग्रामीणों की माने तो प्लांट में बहुत ही नियम विपरीत कार्य हो रहे हैं,इसमें कहीं न कहीं,श्रम विभाग के अधिकारी भी संदेह के घेरे में हैं जो की प्लांट में बाहर से लाए हुए मजदूरों की जांच नहीं करते हैं।प्लांट में यह भी देखा गया की,मजदूरों को बिना सेफ्टी के जोखिम भरे कार्य करवाए जा रहे हैं।यहां प्रबंधन द्वारा मजदूरों को न तो हेलमेट दिया गया है,और न ही जूते प्रदान किए गए हैं।ऐसे में मजदुर घायल होते हैं या उन्हें जान माल की नुकसानी होती है ,तो इसकी पूरी जवाबदारी कंपनी प्रबंधन की होगी।।लेकिन कंपनी प्रबंधन,प्लांट मैनेजर और पेटी ठेकेदार ,शिवम कंस्ट्रक्शन अपनी जिमेंदारियों से पूरी तरह भागते दिख रहे हैं।

ऐसे आलम में देखने वाली बात होगी की इनके कारनामे मिडिया में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन इन पर क्या कार्यवाही करती है।।श्रम विभाग मजदूरों के प्रति कितना गंभीर है यह भी देखने वाली बात होगी!!बरहाल थाने मैं जानकारी नहीं होने से अब तक इनके ऊपर करवाही नही हो पाई है अब देखना है की स्थानीय मीडिया मैं समाचार प्रकाशित होने के बाद रैरुमा चौकी प्रभारी इसे संज्ञान मैं लेते हुवे इनके ऊपर क्या ठोस करवाही करते है क्योंकि सूत्रों से मिल रही जानकारी अनुसार बाहर से आए मजदूरों व अन्य लोगो का स्थानिय चौकी मैं सूचना है या नहीं वही दुर्घटना ग्रस्त ट्रैक्टर का वैध परिवहन सहित अन्य कागजात है या नहीं ये जांच का विषय है।

वही इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी रैरूमा चौकी प्रभारी मनीष कांत को भी नही है।अब आगे देखना होगा की पुलिस और श्रम विभाग इन पर क्या करवाही करती है।वही शिवम कंपनी के प्रबंधक ने भी मीडिया को भ्रमित जानकारी दी जिसे पीड़ित मजदूरों ने अपनी आप बीती मीडिया के सामने बताया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1001222838 जलमग्न हुआ धर्मजयगढ़ का जयस्तंभ चौक बरसात के कुछ बूंदों से ही हालात हुवे खराब स्थानीय नागरिकों मैं रोष व्याप्त
Next Article प्रदेश में 75 हजार मीट्रिक टन धान खराब, मंत्री जायसवाल बोले- न इंसान के खाने लायक, न पशु के, पिछली सरकार ने नहीं किए थे कोई इंतजाम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

InShot 20261015 231732895
धरमजयगढ़ के पूर्व मे रहे एस.डी.एम. राजीव पाण्डेय सहित दो अन्य राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने IAS, DOPT से आदेश जारी पढ़े पूरी खबर!
Latest News 15 October 2026
770543 scaled
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!
Latest News 14 October 2026
धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Latest News 13 October 2026
बैंड बाजा और आतिशबाजियों के साथ अग्रसेन जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, अग्र समाज ने उत्साह के साथ मनाई जयंती!
Latest News 12 October 2026
युवा नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर हादसा, साइड देने के दौरान हुई घटना विद्युत पोल में टकराने से बार -बार बची वाहन 33 केवी लाइन को लेकर उठे गंभीर सवाल!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ में शारदीय नवरात्र की धूम, जयस्तंभ चौक बस स्टैंड में विराजमान हुईं मां दुर्गा! अम्बेटिकरा मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु मनोकामना ज्योत कलश के कर रहे दर्शन!
Latest News 11 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?