By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव निर्माण कार्यों की प्रगति देखने स्थल निरीक्षण में पहुंचे
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव निर्माण कार्यों की प्रगति देखने स्थल निरीक्षण में पहुंचे
Latest News

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव निर्माण कार्यों की प्रगति देखने स्थल निरीक्षण में पहुंचे

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 09:09
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
1001240403

समूह जल प्रदाय योजना व सड़क निर्माण का जायजा लेने पहुंचे

सभी निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता व समय-सीमा में पूर्णता पर दिया विशेष जोर

1001240405

रायगढ़/ उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने आज अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान रायगढ़ क्षेत्र के निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किए। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड रायगढ़ द्वारा भेलवाटिकरा संबलपुरी समूह जल प्रदाय योजना के तहत निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किए।

1001240408


निर्माणधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के संबंध में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव को ईई पीएचई ने बताया कि आस पास के 29 गांवो में जलापूर्ति की सुविधा प्रदान करने के लिए यह ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया जा रहा है। इसके लिए रॉ वॉटर केलो डैम से पानी लाकर उसका ट्रीटमेंट किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने उप मुख्यमंत्री श्री साव को वॉटर ट्रीटमेंट की कार्यविधि से अवगत करवाया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने निश्चित समय अवधि में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिस पर अधिकारी द्वारा बताया गया कि आगामी मार्च तक काम पूरा करने की समय-सीमा तय की गई है।

1001240404

मौके पर उन्होंने केलो डैम के इंटेक वेल का का भी निरीक्षण किया, जहां से ट्रीटमेंट प्लांट में पानी सप्लाई किया जाएगा। ईई पीएचई ने बताया की इंटेक का बेस का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब ऊपरी हिस्सों का काम शुरू किया जा रहा है।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने रायगढ़ पूंजीपथरा घरघोडा-धरमजयगढ़ मार्ग के निर्माण कार्यों निरीक्षण कर अन्य निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली। ईई पीडब्ल्यूडी ने बताया कि रायगढ़ पूंजीपथरा घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग में 56 कि.मी.का कार्य किया जा रहा है, कुछ स्थानों में निर्माण कार्य चल रहे है जो एक सप्ताह में पूर्ण हो जाएगा। इसी तरह खरसिया धरमजगढ़ मार्ग में 91 कि.मी. का कार्य किया जाना है। जो 42 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। जिस पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने जिले में चल रहे सभी कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं सतत् फिल्ड निरीक्षण कर काम पूर्ण करने के निर्देश दिए।

1001240407


इस दौरान श्री गुरूपाल भल्ला, श्री अरूणधर दीवान, श्री पंकज कंकरवाल, श्री आशीष ताम्रकार, श्री मंजूल दीक्षित, श्री प्रवीण त्रिवेदी, श्री अजेश अग्रवाल, श्री विनायक पटनायक, श्री महेश शुक्ला, श्री सतीश बेहरा, श्री रवि भगत, मुख्य अभियंता पीएचई बिलासपुर परिक्षेत्र श्री संजय सिंह, ईई पीएचई श्री परीक्षित चौधरी, ईई पीडब्लूडी श्री अमित कश्यप, एसडीओ पीडब्लूडी श्री मुरारी सिंह नायक सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article अधिकारी काम की गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव
Next Article धरमजयगढ़ के रास्ते से गायब हुई छड़ से लदी ट्रक,छड़ की कीमत लगभग 14 लाख दर्ज़ हुआ एफआईआर पताशजी मैं जुटी पुलिस
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ थाना को मिला नया नेतृत्व, राजेश जांगड़े बने थाना प्रभारी प्रेस क्लब सदस्यों ने किया सौजन्य भेंट मुलाकात!
Latest News 22 April 2026
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
Latest News 20 April 2026
धरमजयगढ़, शाहपुर के होनहार छात्र दिशांत पटेल ने 10वीं सीबीएसई में 95% अंक लाकर सफलता प्राप्त की!
Latest News 17 April 2026
निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन साल का रिकॉर्ड खंगालेंगे संभागीय संयुक्त संचालक, मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बोर्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई.
Latest News 15 April 2026
दक्ष अग्रवाल ने 97.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास, विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया मान!
Latest News 15 April 2026
गृहमंत्री शाह ने ममता बनर्जी-हुमायूं कबीर पर जमकर हमला बोला, कहा- ‘बंगाल में कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता…’
Latest News 15 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?