By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संपन्न, विधायक और सांसद रहे मौजूद।
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संपन्न, विधायक और सांसद रहे मौजूद।
Latest News

विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संपन्न, विधायक और सांसद रहे मौजूद।

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 09:09
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
1001275581


धरमजयगढ़ न्यूज़— आज दिनांक 06/07/24 को विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन मंगल भवन धरमजयगढ़ में किया गया।
कार्यक्रम मैं माननीय श्री राधे श्याम राठिया जी सांसद लोकसभा रायगढ़ के मुख्य आतिथ्य में किया गया।कार्यक्रम अध्यक्ष माननीय श्री लालजीत सिंह राठिया जी विधायक धरमजयगढ़ , विशिष्ट अतिथि माननीय श्री पुनीत राठिया जी अध्यक्ष जनपद पंचायत धरमजयगढ़,रहे।
सर्व प्रथम माननीय आंगतुकों का स्वागत करमा नृत्य द्वारा किया गया।

1001275620


कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की वंदना की तत्पश्चात डिगेश पटेल अनुभागीय अधिकारी राजस्व धरमजयगढ़, एस. आर.टण्डन जनपद पंचायत सी.ई.ओ. धरमजयगढ़ ,आर.एस. सारथी विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरमजयगढ़ एवं बी.के.डहरिया तहसीलदार धरमजयगढ़ द्वारा मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया। विशिष्ट अतिथियों को पुष्प माला से व सभी अतिथियों को बैच लगा कर संकुल प्राचार्य एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों के द्वारा स्वागत किया गया।
स्वागत पश्चात विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.एस. सारथी द्वारा शाला प्रवेश उत्सव एवं विकासखंड की शैक्षणिक उपलब्धि का प्रतिवेदन वाचन किया गया। जिसमें विकासखंड में बच्चों के लिए शासन द्वारा प्रदत्त हैं बताया गया जिसमें बच्चों को निशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश,मध्याह्न भोजन, छात्रवृत्ति सरस्वती साइकिल योजना का लाभ बच्चों को मिल रहा है।

1001275584


प्रतिवेदन पश्चात कार्यक्रम अध्यक्ष माननीय श्री लालजीत सिंह राठिया जी विधायक धरमजयगढ़ द्वारा अपने उद्बोधन में मनुष्य जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा को अंधे व्यक्ति के जीवन में प्रकाश पुंज की संज्ञा दी व विधायक महोदय द्वारा विधायक एवं सांसद मद से बेहतर शिक्षा प्रदान करने हेतु क्षेत्र में सहायता हेतु आश्वासन दिया गया।
मुख्य अतिथि माननीय श्री राधे श्याम राठिया जी सांसद लोकसभा रायगढ़ द्वारा अपने उद्बोधन में बच्चों को आशीर्वाद स्वरुप जीवन में आगे बढ़ाने एवं उन्नति करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं को बच्चों तक शत प्रतिशत पहुंचे एवं पालकों से उन्होंने निवेदन किया कि वह अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहे एवं उन्हें विद्यालय के सुखद वातावरण में भेजने हेतु प्रेरित करें । जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो।

1001275548


तत्पश्चात सांसद महोदय एवं विधायक महोदय व विशिष्ट अतिथियों के करकमलों से नव प्रवेशी बच्चों को तिलक चंदन एवं फूल माला से स्वागत व मिठाई , चॉकलेट खिलाकर कर आशीर्वाद स्वरुप निशुल्क पाठ्य पुस्तक गणवेश वह सरस्वती साइकिल का वितरण किया गया। दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर साउंड सिस्टम ,मोबाइल हियरिंग किट का वितरण किया गया।
गत वर्ष के 10 वीं व 12 वीं प्रतिभावान बच्चों को सांसद व विधायक महोदय द्वारा पुष्प गुच्छ एवं शील्ड प्रदान किया गया।
डिगेश पटेल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धरमजयगढ़ व आर.एस. सारथी विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरमजयगढ़ द्वारा शाला प्रवेश उत्सव स्मृति चिन्ह सांसद महोदय व विधायक महोदय को भेंट किया गया।
कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम आयोजक आर.एस. सारथी विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरमजयगढ़ द्वारा आभार प्रकट कर किया गया।

1001274963


कार्यक्रम में श्री ए.के.पैंकरा प्राचार्य डाइट धरमजयगढ़ श्री हकीम उल्लाह खान प्राचार्य सेजस, संकुल प्राचार्य एवं नव प्रवेशी बच्चे व उनके शिक्षक पालक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक विकासखंड धरमजयगढ़ व विशिष्ट सहयोग श्री आर .पी.यादव लेखपाल बी.आर.सी धरमजयगढ़ का रहा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article शिक्षा के बने योद्धा, उसी से तय होगा आपका भविष्य-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Next Article BREKING NEWS : EOW और ACB की टीम पहुंची धरमजयगढ़. अनिल अग्रवाल के घर..कार्यवाही जारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

InShot 20261015 231732895
धरमजयगढ़ के पूर्व मे रहे एस.डी.एम. राजीव पाण्डेय सहित दो अन्य राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने IAS, DOPT से आदेश जारी पढ़े पूरी खबर!
Latest News 15 October 2026
770543 scaled
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!
Latest News 14 October 2026
धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Latest News 13 October 2026
बैंड बाजा और आतिशबाजियों के साथ अग्रसेन जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, अग्र समाज ने उत्साह के साथ मनाई जयंती!
Latest News 12 October 2026
युवा नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर हादसा, साइड देने के दौरान हुई घटना विद्युत पोल में टकराने से बार -बार बची वाहन 33 केवी लाइन को लेकर उठे गंभीर सवाल!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ में शारदीय नवरात्र की धूम, जयस्तंभ चौक बस स्टैंड में विराजमान हुईं मां दुर्गा! अम्बेटिकरा मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु मनोकामना ज्योत कलश के कर रहे दर्शन!
Latest News 11 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?