By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: सरकार को नुकसान पहुंचाने वाले राईस मिल मालिक नपेंगे
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > सरकार को नुकसान पहुंचाने वाले राईस मिल मालिक नपेंगे
Latest News

सरकार को नुकसान पहुंचाने वाले राईस मिल मालिक नपेंगे

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 12:57
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1001441352
  • जांच कैसे करें इसी असमंजस में फंसे अधिकारी, पटवारी-आरआई पर भी उठ रही उंगली, 62 लाख का नुकसान

रायगढ़, 22 अगस्त। पुसौर तहसील के सहदेवपाली स्थित सरस्वती राइस मिल का मामला बेहद गंभीर हो गया है। बिलासपुर संभागायुक्त से जांच के आदेश मिलने के बाद स्थानीय अधिकारी पशोपेश में हैं। कमिश्नर की फाइल भी करीब एक महीने तक एक अधिकारी ने दबाकर रखी थी, लेकिन खुलासा होने के बाद मजबूरन फाइल आगे बढ़ानी पड़ी। बताया जा रहा है कि जांच हुई तो राइस मिल मालिक और कुछ राजस्व कर्मचारियों के विरुद्ध अपराध दर्ज हो सकता है।व्यापारी को लाभ पहुंचाने के लिए शासन की जेब काट ली गई। रजिस्ट्री में स्टाम्प ड्यूटी कम लगे इसके लिए एक ही खसरा नंबर के करीब सवा एकड़ हिस्से का डायवर्सन निरस्त कर वापस कृषि भूमि कर दिया गया। पुसौर तहसील के सहदेवपाली में पटवारी हल्का नंबर 41 खसरा नंबर 29/1 रकबा 2.771 हे. में सरस्वती राइस मिल स्थापित की गई थी। इसके पूर्व 1993 में पूरी भूमि का व्यावसायिक डायवर्सन कराया गया था। स्वामी रामकुमार पिता नरसिंहदास ने 22-23 में आवेदन लगाया कि 2.771 हे. में से 1.901 में ही मिल लगी है। उन्होंने बाकी 0.870 हे. भूमि को पुन: व्यावसायिक/औद्योगिक से कृषि भूमि में डायवर्सन करने आवेदन लगाया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article
Next Article
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ थाना को मिला नया नेतृत्व, राजेश जांगड़े बने थाना प्रभारी प्रेस क्लब सदस्यों ने किया सौजन्य भेंट मुलाकात!
Latest News 22 April 2026
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
Latest News 20 April 2026
धरमजयगढ़, शाहपुर के होनहार छात्र दिशांत पटेल ने 10वीं सीबीएसई में 95% अंक लाकर सफलता प्राप्त की!
Latest News 17 April 2026
निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन साल का रिकॉर्ड खंगालेंगे संभागीय संयुक्त संचालक, मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बोर्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई.
Latest News 15 April 2026
दक्ष अग्रवाल ने 97.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास, विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया मान!
Latest News 15 April 2026
गृहमंत्री शाह ने ममता बनर्जी-हुमायूं कबीर पर जमकर हमला बोला, कहा- ‘बंगाल में कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता…’
Latest News 15 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?