By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: अरूण गुप्ता शहर और नेगी ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष होंगे !
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > अरूण गुप्ता शहर और नेगी ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष होंगे !
Latest News

अरूण गुप्ता शहर और नेगी ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष होंगे !

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:58
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
1000948635
SHARE
1000948635

रायगढ़, 15 मार्च: लोकसभा चुनाव के ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायगढ़ समेत 5-6 जिला कांग्रेस अध्यक्षों में बदलाव कर रही है। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के संकेतों के अनुसार एक-दो दिन के भीतर ही नई नियुक्तियां की जाएंगी। आपको बता दें कि वर्तमान में अनिल शुक्ला शहर जिला व अरूण मालाकार जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं।संसदीय चुनाव के ऐन मौके पर कई जिला कांग्रेस कमेटियों में परिवर्तन के पुख्ता संकेत मिले हैं। इन संकेतों के मुताबिक पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता के ज्येष्ठ पुत्र अरूण कुमार गुप्ता को शहर जिला और नगेन्द्र नेगी को जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) का अध्यक्ष बनाया जा रहा है।मालूम हो कि श्री नेगी पूर्व में भी शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। यूं तो विधानसभा चुनाव के बाद से ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष बदलने के कयास लगाए जा रहे थे। अब जबकि, लोकसभा चुनाव की बेला एकदम नजदीक आ चुकी है। ऐसे में कांग्रेस के भीतरखाने में काफी खदबदाहट है और एक दो दिन के अंदर कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी की जाने वाली है। छत्तीसगढ़ के पूरी तरह से बदल चुके राजनैतिक परिदृश्य में खासकर रायगढ़ में अरुण गुप्ता बदलती भूमिका में नजर आने वाले हैं। अरूण कुमार गुप्ता का नाम एकदम तय माना जा रहा है। बशर्ते अंतिम क्षणों में कोई बड़ा उलटफेर न हो।

कृष्ण कुमार गुप्ता के राजनैतिक उत्तराधिकारी के रूप में अरूण गुप्ता की ताजपोशी के पीछे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत की अहम भूमिका मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक अरूण गुप्ता श्री महंत की पहली पसंद हैं। उल्लेखनीय हो कि पिछले विधानसभा चुनाव में अरूण गुप्ता टिकट के प्रबल दावेदार थे लेकिन ऐन मौके पर किस्मत ने उन्हें गच्चा दे दिया। नगर निगम सभापति जयंत ठेठवार को पूर्व में कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा थी परन्तु श्री ठेठवार ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निर्वहन करने में असमर्थतता जताई है।वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव व प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राकेश पाण्डेय अभी भी रेस में बने हुए हैं लेकिन अरूण गुप्ता का नाम सामने आने के बाद उनकी दावेदारी कुछ ठंडी पड़ गयी है। अरूण गुप्ता की प्रस्तावित नियुक्ति की आहट पाते ही कृष्ण कुमार गुप्ता के पुराने विरोधी लामबंद हो गए हैं और एक बैठक कर प्रदेश नेतृत्व को अपनी तीखी आपत्ति दर्ज कराने की तैयारी में हैं। इसी तरह जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष के विषय पर अब कहीं किन्तु- परन्तु की गुंजाईश बाकी नहीं है। पूर्व मंत्री उमेश पटेल के विश्वसनीय सिपहसलार नगेन्द्र  नेगी की नियुक्ति लगभग तय है।

IMG 20240128 WA0014
IMG 20240131 WA0005
IMG 20240128 WA00131
IMG 20240131 WA0002 2
IMG 20240131 WA0000
IMG 20240128 WA0014
IMG 20240131 WA0005
IMG 20240128 WA00131
IMG 20240131 WA0002 2
IMG 20240131 WA0000
IMG 20240128 WA0014
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article राज्य सरकार के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मैं पदस्त खाद्य एवं सहायक खाद्य अधिकारियों का हुआ नवीन पद स्थापना आदेश जारी वहीं जिला रायगढ़ के नए खाद्य अधिकारी बनाए गए खूमेश्वर सिंह
Next Article लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान: छत्तीसगढ़ में 3 फेज में होंगे चुनाव, जानिए कौन-कौन से सीटों पर कब होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

लैलूंगा में तहसीलदार शिवम पांडे की ताबड़तोड़ दबिश, ओड़िसा के अवैध धान पर बड़ी कार्यवाही– किलकिला में 75 क्विंटल धान जप्त !
Latest News 30 November 2025
मुख्यमंत्री घोषणा अंबेटिकरा सौंद्रीयकरण के लिए मिली नब्बे लाख की स्वीकृति
Latest News 30 November 2025
प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 4 आवास मित्र और 1 रोजगार सहायक की सेवाएं समाप्त, कई अधिकारियों को नोटिस
Latest News 30 November 2025
कुमा मिडिल स्कूल में शिक्षकीय लापरवाही उजागर, ग्रामीणों ने उठाया निरीक्षण प्रणाली पर बड़ा सवाल!
Latest News 27 November 2025
धरमजयगढ़ मे निर्माणाधीन आदिम जाति विभाग द्वारा निर्मित हॉस्टल भवन निर्माण में ठेकेदार की भर्राशाही नियम विरुद्ध हो रहे हैं करोड़ों के भवन निर्माण कार्य देखने वाला कोई नहीं!
Latest News 26 November 2025
नगर पंचायत धरमजयगढ़ मे मितानिनों का शाल श्री फल से सत्कार!मनाया गया मितानिन दिवस
Latest News 24 November 2025
ग्रामीण प्रतिभा का हुआ सम्मान, विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राधेश्याम राठिया हुए शामिल!
Latest News 24 November 2025

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?