By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: अश्वनी पटनायक बने तमनार नगर पंचायत के प्रथम अध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष की लहर…अश्वनी पटनायक बने तमनार नगर पंचायत के प्रथम अध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष की लहर…
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > अश्वनी पटनायक बने तमनार नगर पंचायत के प्रथम अध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष की लहर…अश्वनी पटनायक बने तमनार नगर पंचायत के प्रथम अध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष की लहर…
Latest News

अश्वनी पटनायक बने तमनार नगर पंचायत के प्रथम अध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष की लहर…अश्वनी पटनायक बने तमनार नगर पंचायत के प्रथम अध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष की लहर…

Vivek Pandey
Last updated: 17 February 2026 17:09
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
IMG 20260217 WA0176

धौंराभांठा:- जिले के तमनार अंचल के लिए 16 फरवरी 2026, सोमवार का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण बन गया, जब छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत तमनार नगर पंचायत के संचालन हेतु नई समिति का गठन किया गया। इस समिति में क्षेत्र के लोकप्रिय, सक्रिय एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व अश्वनी पटनायक को नगर पंचायत तमनार का प्रथम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके अध्यक्ष बनने की खबर से पूरे तमनार क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है तथा नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी जा रही हैं।
छत्तीसगढ़ शासन ने ‘छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961’ की धारा 16 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्यपाल के नाम से यह आदेश उप-सचिव

IMG 20260217 WA0173


भागवत जायसवाल द्वारा जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। शासन का यह कदम तमनार नगर पंचायत के प्रशासनिक एवं विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
समिति में कुल 7 सदस्यों को किया गया शामिल—
नगर पंचायत तमनार के संचालन हेतु गठित इस समिति में इन सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है—
अश्वनी पटनायक (स्व. लक्ष्मीनारायण पटनायक) – अध्यक्ष
सुरेन्द्र साहू (स्व. देवनंदन साहू) – उपाध्यक्ष
जगन्नाथ सिदार (स्व. सुखीलाल सिदार) – सदस्य
श्रीमती गीतांजलि पटनायक (सुखदेव पटनायक) – सदस्य
हेमलाल साहू (अमृतलाल साहू) – सदस्य
योगेश गुप्ता (स्व. गोविंद प्रसाद गुप्ता) – सदस्य
श्रीमती ज्योति पटेल (जीवन पटेल) – सदस्य
जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का विश्वास—
अश्वनी पटनायक लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक कार्यों और जनहित के मुद्दों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से क्षेत्रवासियों में यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि अब तमनार नगर पंचायत में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। नागरिकों ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में तमनार नगर पंचायत स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं, अधोसंरचना और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

IMG 20260217 WA0175

क्षेत्रभर से मिल रही बधाइयां—
मा. पटनायक के अध्यक्ष बनने पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे तमनार के विकास का स्वर्णिम अवसर बताया है। लोगों ने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में तमनार नगर पंचायत प्रगति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा।

शासन का स्पष्ट निर्देश—
नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह समिति आगामी आदेश तक नगर पंचायत तमनार के परिषद संबंधी समस्त कार्यों का संचालन करेगी, जिससे क्षेत्र के विकास कार्य निर्बाध रूप से जारी रह सकें।




Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ क्षेत्र मे बढ़ रही चोरी की वारदात बीते रात भी कई घरों के टूटे ताले अब तक चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर कर रही जांच!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ क्षेत्र मे बढ़ रही चोरी की वारदात बीते रात भी कई घरों के टूटे ताले अब तक चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर कर रही जांच!
Latest News 17 February 2026
धरमजयगढ़ के लामीखार प्राथमिक शाला और गोढ़ी आदर्श आदिवासी कन्या आश्रम बने नवाचार के मॉडल
Latest News 16 February 2026
कापू मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा की तत्परता से बची एक कोरवा महिला की जान! समय रहते पहुंची अस्पताल
Latest News 16 February 2026
नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं साई मोबाइल के संचालक गुरदासमल चैनानी की धर्मपत्नी का दुखद निधन!
Latest News 16 February 2026
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बाबा धाम-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सपत्नीक श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
Latest News 15 February 2026
सच ने खोली पोल तो बौखलाया सिस्टम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बनाया बलि का बकरा !
Latest News 15 February 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायगढ़ पहुंचे, लाल मैदान में हुआ भव्य स्वागत
Latest News 14 February 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?