By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ के लामीखार प्राथमिक शाला और गोढ़ी आदर्श आदिवासी कन्या आश्रम बने नवाचार के मॉडल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ के लामीखार प्राथमिक शाला और गोढ़ी आदर्श आदिवासी कन्या आश्रम बने नवाचार के मॉडल
Latest News

धरमजयगढ़ के लामीखार प्राथमिक शाला और गोढ़ी आदर्श आदिवासी कन्या आश्रम बने नवाचार के मॉडल

Vivek Pandey
Last updated: 16 February 2026 20:53
Vivek Pandey
Share
5 Min Read
SHARE
140816

रायगढ़ जिले के सुदूर वनांचल के दो नवाचारी विद्यालय शैक्षणिक भ्रमण सूची में होंगे शामिल

Contents
जिला प्रशासन ने दिए कार्ययोजना बनाने के निर्देशबाल वैज्ञानिक के रूप में गढ़े जा रहे बच्चेपुस्तकालय और नेतृत्व विकास की अनूठी पहलसुदूर गांव में गुणवत्ता का उदाहरणगोढ़ी आदिवासी कन्या आश्रम में समग्र विकास पर जोर

जिला प्रशासन ने दिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश

रायगढ़, 16 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिले के सुदूर एवं दुर्गम वनांचल क्षेत्र में संचालित दो शैक्षणिक संस्थान धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत देउरमार के आश्रित ग्राम लामीखार स्थित शासकीय प्राथमिक शाला तथा ग्राम-गोढ़ी में संचालित शासकीय आदर्श आदिवासी कन्या आश्रम को जिला प्रशासन द्वारा शैक्षणिक भ्रमण की सूची में शामिल किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

140815


एक ओर शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक शाला लामीखार है, तो दूसरी ओर आदिमजाति विकास विभाग द्वारा संचालित आदिवासी कन्या आश्रम गोढ़ी। दोनों ही संस्थान प्रत्यक्ष खनिज उत्खनन प्रभावित क्षेत्र में स्थित हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद यहां शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय नवाचार किए जा रहे हैं।
जिले और जिले के सटे अन्य स्कूल के शिक्षक और छात्र भी इस शैक्षणिक संस्थानों के रख रखाव, शिक्षण गतिविधियों सहित सभी नवाचारों को देखने और सीखने आएंगे। जिला प्रशासन ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि इन दोनों विद्यालयों को शैक्षणिक भ्रमण सूची में शामिल करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए तथा संबंधित संचालनालय को प्रस्ताव प्रेषित किया जाए, ताकि राज्य स्तर पर अन्य जिलों के शिक्षक एवं विद्यार्थी भी यहां अध्ययन भ्रमण के लिए आ सकें।

140814


कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान अलग-अलग दिनों में इन दोनों संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में पाया गया कि अन्य संस्थानों की तुलना में यहां सकारात्मक दिशा में उल्लेखनीय गतिविधियां संचालित हो रही हैं। विद्यालयों के शिक्षण वातावरण, नवाचारों और समग्र विकास आधारित पहल की सराहना की गई थी।

बाल वैज्ञानिक के रूप में गढ़े जा रहे बच्चे

140813

लामीखार प्राथमिक शाला में कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों से कलेक्टर ने सीधा संवाद किया था। बच्चों ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिए। उनकी अभिव्यक्ति क्षमता, अनुशासन और सीखने की ललक ने सभी को प्रभावित किया।
विद्यालय में प्रिंट-रिच शिक्षण वातावरण तैयार किया गया है। “कबाड़ से जुगाड़” की अवधारणा पर आधारित पवन चक्की, सौर ऊर्जा मॉडल, यातायात संकेतक, माइलस्टोन, भारत और छत्तीसगढ़ के मानचित्र जैसी शिक्षण सामग्री बच्चों को अनुभव आधारित शिक्षा दे रही है।
विद्यालय परिसर में विकसित किचन गार्डन, हर्बल गार्डन, मसाला बगान और गुलाब गार्डन में लगभग 128 प्रजातियों के फलदार, फूलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए हैं। अंजीर, सेव, चंदन, नींबू, कटहल, चिकोतरा और मौसंबी जैसे पौधों के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण एवं व्यवहारिक ज्ञान दिया जा रहा है।

140812

पुस्तकालय और नेतृत्व विकास की अनूठी पहल

“मुस्कान पुस्तकालय” के अंतर्गत बंद पुस्तकालय, खुला पुस्तकालय और चर्चा-पत्र पुस्तकालय का संचालन स्वयं विद्यार्थी करते हैं। लगभग 1500 पुस्तकों का प्रबंधन बच्चों के हाथों में है। जन्मदिवस पर “एक दिन का गुरुजी” और “आज का फूल” जैसी गतिविधियां बच्चों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और आत्मविश्वास विकसित कर रही हैं। जिला प्रशासन ने इन पहलों को जिले के अन्य विद्यालयों के लिए अनुकरणीय मॉडल बताया।

सुदूर गांव में गुणवत्ता का उदाहरण

सुदूर वनांचल की लगभग 314 की आबादी वाले आदिवासी बहुल ग्राम लामीखार में संचालित विद्यालय में वर्तमान में 46 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें 30 बालक और 16 बालिकाएं शामिल हैं। वर्ष 2025 में यहां के 8 विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में चयन हुआ है। कलेक्टर ने इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और नवाचारों का प्रत्यक्ष परिणाम बताया।

140811

गोढ़ी आदिवासी कन्या आश्रम में समग्र विकास पर जोर

ग्राम गोढ़ी स्थित शासकीय आदर्श आदिवासी कन्या आश्रम में छात्राओं को पाठ्यक्रम के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान, स्वच्छता, नैतिक शिक्षा, पर्यटन स्थलों की जानकारी, राज्य की भौगोलिक स्थिति और सामाजिक व्यवहार की शिक्षा दी जा रही है। सीमित संसाधनों के बावजूद यह संस्थान वनांचल क्षेत्र में शिक्षा के सशक्त केंद्र के रूप में उभर रहा है। कलेक्टर ने खनिज उत्खनन प्रभावित क्षेत्र के दोनों इन शैक्षणिक संस्थानों को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए है।

140810
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article कापू मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा की तत्परता से बची एक कोरवा महिला की जान! समय रहते पहुंची अस्पताल
Next Article धरमजयगढ़ क्षेत्र मे बढ़ रही चोरी की वारदात बीते रात भी कई घरों के टूटे ताले अब तक चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर कर रही जांच!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

अंबेडकर जयंती के अवसर पर कापू व मिरिगुड़ा में शामिल हुए सांसद राधेश्याम राठिया श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को किया याद!
Latest News 14 April 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने MMI अस्पताल पहुंचकर मनोज शर्मा का जाना हालचाल!
Latest News 14 April 2026
बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री, लोकभवन में होगा शपथग्रहण, जानें कौन कौन और लेगा शपथ, मैथिली ठाकुर की आई प्रतिक्रिया!
Latest News 14 April 2026
धरमजयगढ़: ओवरलोड फ्लाईएश वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, गाड़ियों पर 5-5 हजार का जुर्माना आगे की कार्रवाही जारी!
Latest News 14 April 2026
समर्थन मूल्य पर सरसों, चना, मसूर के खरीदी की हुई शुरुआत. जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव सहित जनप्रतिनिधि किसान हुए शामिल!
Latest News 13 April 2026
धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम लाइट गोल होने से सेवा प्रभावित, उपभोक्ताओं में नाराजगी!
Latest News 11 April 2026
धरमजयगढ़ में फ्लाइएश वाहनों का बढ़ता संकट: नियमों की अनदेखी से पर्यावरण व जनस्वास्थ्य पर खतरा
Latest News 10 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?