By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने ली मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने ली मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक
Latest News

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने ली मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:08
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
1000849368
SHARE
1000849368

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में फोटो युक्त मतदाता सूची का किया वितरण

रायगढ़/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने आज सृजन सभाकक्ष में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 अन्तर्गत निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय भी बैठक में उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री गोयल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम मतदान केंद्रों में दावा आपत्तियों हेतु अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2024 को निर्धारित किया गया था। जिसके तहत पुनरीक्षण अवधि में 6 से 22 जनवरी 2024 तक प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण के पश्चात आज 8 जनवरी को 2024 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुडवाने का कार्य नामांकन भरने के पूर्व तक जारी रहेगा। इसके साथ उन्होंने बताया कि ईवीएम मशीनों का फस्र्ट लेवल चेकिंग का कार्य जारी है, जिसमें सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें, ऐसी अपेक्षा है। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशनुसार सीसीटीवी कैमरा के साथ वेबकास्टिंग भी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन सामग्री वितरण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 19-धरमजयगढ़ हेतु डाइट धरमजयगढ़ से तथा जिले के अन्य तीनों निर्वाचन क्षेत्र हेतु सामग्री वितरण केआईटी गढ़-उमरिया रायगढ़ से किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर श्री गोयल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को फोटो युक्त मतदाता सूची का किया वितरण भी किया।
बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि जिले के चारों विधान सभा क्षेत्र से फार्म 6, फार्म 7 एवं फार्म 8 के कुल 36 हजार 855 फार्म प्राप्त हुए थे। अंतिम प्रकाशन तक चार विधान सभा क्षेत्र में 15 हजार 145 मतदाताओं का नाम जोड़ा गया तथा 13 हजार 682 मतदाताओं का नाम विलोपन एवं 6 हजार 803 मतदाताओं का मतदाता सूची में संशोधनध्अंतरण किया गया।
उन्होंने बताया कि जिले के चारों विधानसभा में कुल 4 लाख 19 हजार 861 पुरूष, 4 लाख 26 हजार 806 महिला तथा 24 तृतीय लिंग मतदाता है, इस प्रकार कुल 8 लाख 46 हजार 691 मतदाता है। इस प्रकार रायगढ़ में सरिया के 59 मतदान केंद्रों के 47 हजार 307 मतदाताओं में 23 हजार 750 पुरुष, 23 हजार 554 महिला एवं 03 तृतीय लिंग मतदाता शामिल है।
उन्होंने राजनीतिक प्रतिनिधियों को मतदान केंद्रों में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं यथा रैंप, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शौचालय तथा छाया की व्यवस्था के संबंध में तैयारी की जानकारी भी दी। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि श्री राजेश पाण्डेय, श्री प्रिंकल दास, श्री विलिस गुप्ता, श्री मनीष पाण्डेय, श्री आशीष शर्मा, गोपाल बापोडिया, श्री अरूण अग्रवाल सहित निर्वाचन शाखा के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article rr 1 768x494 1 स्वास्थ्य सुविधाएं हमारी पहली प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी कार्यवाही-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Next Article 1000851716 scaled पायलेट प्रोजेक्ट आन स्कूल स्वास्थ हेल्थ जागरूकता कार्यकम एकलव्य में संपन्न
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं जनप्रतिनिधियों ने किया कापू मे आज हुए शिविर का अवलोकन!सुदूर वनांचल कापू में प्रशासन पहुंचा जनता के द्वार
Latest News 6 March 2026
धर्मजयगढ़ के अपेक्स बैंक में पैसा निकालने आए किसान का हुआ दुखद निधन! बैंकों की लंबी कतारों से किसान परेशान!
Latest News 6 March 2026
बजट में विकास की रफ्तार, अम्बेटिकरा–भवरखोल सड़क से खुलेगा राह का नया अध्याय, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत, टीकाराम पटेल ने जताया आभार!
Latest News 5 March 2026
बजट में विकास की रफ्तार, अम्बेटिकरा–भवरखोल सड़क से खुलेगा राह का नया अध्याय, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत, टीकाराम पटेल ने जताया आभार!
Latest News 5 March 2026
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष टीकाराम भाई पटेल का राज्यसभा मे जाना हुआ तय आला कमान ने दी हरी झंडी!
Latest News 3 March 2026
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष टीकाराम भाई पटेल का राज्यसभा जाना हुआ तय आला कमान ने दी हरी झंडी!
Latest News 3 March 2026
प्रेम, सम्मान, सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक होली त्यौहार – भरतलाल साहू
Latest News 3 March 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?