By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: स्वास्थ्य सुविधाएं हमारी पहली प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी कार्यवाही-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > स्वास्थ्य सुविधाएं हमारी पहली प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी कार्यवाही-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Latest News

स्वास्थ्य सुविधाएं हमारी पहली प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी कार्यवाही-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:08
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
rr 1 768x494 1
SHARE
rr 1 768x494 1

रायगढ़, 8 फरवरी 2024/ लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा है स्वास्थ्य विभाग, इसमें किसी भी प्रकार कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दूरस्थ और पहुंच विहीन क्षेत्रों के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है और स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सेवाओं की पहुंच में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, इसका विशेष ध्यान रखें। उक्त बातें आज कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कही। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट भी मौजूद रहे।कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की मैराथन बैठक ली। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, आमजनों तक सेवाओं की पहुंच, स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति, चिकित्सकों की उपलब्धता, चिकित्सकीय उपकरणों, दवाइयों की उपलब्धता सहित अन्य महत्वपूर्ण मानकों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जिले के परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने तथा स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को महिला बाल विकास विभाग के साथ आपस में समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए योजनाओं के संचालन में प्रगति लाने हेतु आवश्यक कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 15 दिन में विकासखण्डवार प्रगति की समीक्षा करें। इस दौरान उन्होंने अब तक जिले में बनाये गये आयुष्मान कार्ड के संबंध में जानकारी लेते हुए शत-प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने जिले के समस्त उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला अस्पताल में मानव संसाधन उपकरण लैब की मांग एवं आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली और जिले के समस्त अधूरी स्वास्थ्य सरंचनाओं के निर्माण कार्य को अति शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने जिला अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लैब में जांच की जाने वाली बीमारियों की जानकारी ली और कहा कि जिन बीमारियों की जांच की सुविधा उपलब्ध है, उसकी नियमित जांच हो। कलेक्टर श्री गोयल ने निर्माणाधीन सीएचसी सेंटर की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों का स्पॉट पर जाकर स्वयं निरीक्षण करें। ठेकेदार द्वारा तैयार कराये जा मटेरियल को परखे, ताकि बिल्डिंग आगे चलकर कमजोर न हो और बारिश के समय सीपेज की समस्या न आए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article Screenshot 2024 02 08 19 42 00 54 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 धरमजयगढ़-कापू रोड ठेकेदार की घनघोर लापरवाही आई सामने, हादसे का शिकार होने से बाल बाल बचा परिवार
Next Article 1000849368 कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने ली मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री और प्रेमजी अजीमजी फाउंडेशन के साथ हुए एमओयू पर कोई अमल नहीं प्रदेश भाजपा नेता टीकाराम पटेल ने व्यक्त की नाराजगी!
Latest News 24 August 2026
एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री और प्रेमजी अजीमजी फाउंडेशन के साथ हुए एमओयू पर कोई अमल नहीं प्रदेश भाजपा नेता टीकाराम पटेल ने व्यक्त की नाराजगी
Latest News 24 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा
Latest News 19 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा!
Latest News 19 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा!
Latest News 19 August 2026
युवा मोर्चा की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी की खबर गलत मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की कामकाजी बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा— विवेक पाण्डेय धरमजयगढ़ मंडल भाजपा मीडिया प्रभारी!
Latest News 18 August 2026
मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की बैठक हुई संपन्न। जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक!
Latest News 17 August 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?