By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ मे निर्माणाधीन आदिम जाति विभाग द्वारा निर्मित हॉस्टल भवन निर्माण में ठेकेदार की भर्राशाही नियम विरुद्ध हो रहे हैं करोड़ों के भवन निर्माण कार्य देखने वाला कोई नहीं!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ मे निर्माणाधीन आदिम जाति विभाग द्वारा निर्मित हॉस्टल भवन निर्माण में ठेकेदार की भर्राशाही नियम विरुद्ध हो रहे हैं करोड़ों के भवन निर्माण कार्य देखने वाला कोई नहीं!
Latest News

धरमजयगढ़ मे निर्माणाधीन आदिम जाति विभाग द्वारा निर्मित हॉस्टल भवन निर्माण में ठेकेदार की भर्राशाही नियम विरुद्ध हो रहे हैं करोड़ों के भवन निर्माण कार्य देखने वाला कोई नहीं!

Vivek Pandey
Last updated: 26 November 2025 16:12
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
1003578301

ठेकेदार श्रम कानून की उड़ा रहे धज्जियां, छोटे-छोटे बच्चों से करवाया जा रहा मजदूरी

नियम विरूद्ध हो रहा करोड़ों का भवन निर्माण, देखने वाला कोई नहीं
धरमजयगढ़।
रायगढ़ जिले में अगर देखा जाए तो सबसे अधिक भ्रष्टाचार धरमजयगढ़ विकास खण्ड में ही देखा जा सकता है? धरमजयगढ़ विकास खण्ड में भ्रष्टाचारियों पर स्थानीय प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करते हैं जिसके कारण इनके हौसला बुलंद हो गया है। यहां हर विभाग में खुलकर भ्रष्टाचार देखने को मिलता है। आज हम बात करने जा रहे हैं धरमजयगढ़ मुख्यालय में आदिम जाति विभाग द्वारा करोड़ों खर्चकर एक हॉस्टल भवन का निर्माण करवाया जा रहा है। इस भवन निर्माण में ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करने वाला निर्माण स्थल पर कोई नहीं रहता है

1003578304

जिसके कारण ठेकेदार मनमाने तरीके से निर्माण कार्य को अंजाम दे रहा है, निर्माण स्थल पर जाकर देखने पर निर्माण कार्य में कई अनियमितता देखने को मिलता रहा है लेकिन विडंबना है कि आदिम जाति विभाग के कोई भी अधिकारी या फिर कोई इंजीनियर निर्माण कार्य को देखने नहीं आते हैं, हॉस्टल भवन का ढलाई जब हो रहा था तब विभाग का कोई भी इंजीनियर कार्य स्थल पर नहीं थे और ठेकेदार मनमाने तरीके से ढलाई का काम को अंजाम दिया है, तो वहीं ठेकेदार द्वारा छोटे-छोटे बच्चों से ढलाई का कार्य करवाया जा रहा था। स्थानीय प्रशासन को चाहिए की करोड़ों रूपये निर्माण हो रहे भवन का उचित जांच कर गुणवत्ता के साथ निर्माण करवाया।

अधिकारियों की आंखों के सामने बाल श्रम कानून कर उड़ा रही धज्जियां

नगर में करोड़ों रूपये से बन रहे भवन में बाल श्रमकानून की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही है, छोटे-छोटे बच्चों से भारी-भारी काम करवाया जा रहा है जो बाल श्रमिक कानून का उल्लंघन है, निर्माण स्थल पर जिस प्रकार से बाल मजदूरों से कार्य करवाया जा रहा है उससे तो साफ हो रहा है कि निर्माण स्थल पर कोई भी अधिकारी-कर्मचारी देखने तक नहीं जाते हैं अगर अधिकारी निर्माण कार्य की जायजा लेने जाते तो शायद इन छोटे-छोटे बच्चों से निर्माण कार्य में काम नहीं लेते।

निर्माण कार्य में हो रहा खुलकर भ्रष्टाचार?

निर्माण स्थल पर निर्माण कार्य की देख रेख करने वाला कोई नहीं होने के कारण निर्माण कार्य भी घटिया हो रहा है इनके द्वारा कालम का जो निर्माण हो रहा है उसमें खुलकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है, ठेकेदार द्वारा, ग्राउंड फ्लोर कालम में 16 एमएम का छड़ लगाया गया है तो वहीं उपरी मंजिल में 12 एमएम का छड़ लगाया जा रहा है अब सोचने वाली बात है कि क्या इंजीनियर ऐसा एस्टीमेंट बनाया होगा? लोगों का मानना है कि ऐसा कोई भी निर्माण कार्य में नहीं होता है कि आधा में कुछ और मेटेरियल लगाया जाए और आधा में और कुछ, भवन निर्माण की जान कालम और बीम को माना जाता है तो फिर ऐसा कैसा हो सकता है यह जांच का विषय है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article नगर पंचायत धरमजयगढ़ मे मितानिनों का शाल श्री फल से सत्कार!मनाया गया मितानिन दिवस
Next Article कुमा मिडिल स्कूल में शिक्षकीय लापरवाही उजागर, ग्रामीणों ने उठाया निरीक्षण प्रणाली पर बड़ा सवाल!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

प्रेम, सम्मान, सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक होली त्यौहार – भरतलाल साहू
Latest News 3 March 2026
नगरवासियों की मांग पूरी, धरमजयगढ़ को नगर पालिका परिषद का दर्जा!
Latest News 3 March 2026
शुभ मुहूर्त, सनातन संस्कृति, मन्त्रोंचार के साथ धरमजयगढ़ में किया गया होलिका दहन!
Latest News 3 March 2026
नशे में स्कूल पहुंचने और नदारद रहने वाले 3 शिक्षक निलंबित, आदेश जारी!
Latest News 27 February 2026
युवाओं के लिए जरूरी खबर, व्यापमं ने जारी की शिक्षक भर्ती की संभावित तिथियां!
Latest News 27 February 2026
धरमजयगढ़ जनपद पंचायत में कल होगा आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं किसान सम्मेलन! मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राधेश्याम राठिया होंगे शामिल!! प्रदेश भर के पंजीकृत किसानों को लगभग 10324 करोड रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से होगा भुगतान!
Latest News 27 February 2026
अनुभव और सक्रियता को मिला सम्मान, विजय शर्मा बने जिला ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष!
Latest News 27 February 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?